फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में प्रेस कॉम्प्लेक्स की टंकी में मिला चार दिन पुराना शव, पानी में गल गया

Thu, 11 Jan 2024 07:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रेस कॉम्प्लेक्स स्थित एक निजी बिल्डिंग की टंकी में पुलिस को शव मिला। बदबू आने पर चौकीदार ने टंकी में देखा तो शव पड़े होने की जानकारी मिली। 
 
विज्ञापन
टंकी में मिला शव। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के प्रेस कॉम्प्लेक्स की टंकी में एक शव मिला है। गुरुवार दोपहर शव पड़े होने की जानकारी तब मिली जब चौकीदार ने टंकी में झांककर देखा। चौकीदार को टंकी के आसपास से बदबू आ रही थी और इसी से शव पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस को इस केस में हत्या की आशंका है। एमआईजी पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी गुरुवार को मिली। यहां चौकीदार को टंकी के पास से बदबू आ रही थी। इसके बाद टंकी का ढक्कन खोला गया तो अंदर एक युवक का शव पड़ा मिला। इसके बाद चौकीदार ने मालिक को सूचना दी और इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। 
विज्ञापन


हत्या के बाद फेंका शव
प्रारंभिक तौर पर देखने में लग रहा है कि युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को टंकी में फेंक दिया गया है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल शव की पहचान नहीं हुई है। यहां पर दो चौकीदारों के परिवार रहते हैं। पुलिस के मुताबिक बिल्डिंग के बाहर की दीवारें बहुत छोटी हैं। इसके चलते कोई भी आसानी से अंदर या बाहर आना जाना कर सकता है। पुलिस ने बताया कि शव को एमवाय भेजा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की जांच की जाएगी। अभी आसपास के लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें