फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: आखिरकार स्कूल ऑफ लॉ की हेड को हटाया, विद्यार्थी कर रहे थे विरोध

Fri, 17 Mar 2023 03:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विद्यार्थिंयों के विरोध के बाद कुलपति रेणु जैन ने एक जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद डा.रांका को हटाने का आदेश जारी हुआ। अब विवि अध्ययनशाला के नए विभागाध्यक्ष विजय बाबू बनाए गए है।
विज्ञापन
पिछले दिनों विवि अध्ययनशाला के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया था। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की विधि अध्ययनशाला के विद्यार्थियों के विरोध के बाद आखिरकार विश्वविद्यालय ने स्कूल ऑफ लॉ की विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना रांका को हटा दिया है। उनके खिलाफ पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा था। विधि अध्ययनशाला के विद्यार्थी दूसरे व पांचवे सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा को बहिष्कार कर कक्षाओं के बाहर तक आ गए थे। उन्होंने रांका मैडम इस्तीफा दो के स्टीकर भी लगा रखे थे।

विजय बाबू होंगे विभागाध्यक्ष

विज्ञापन

विद्यार्थिंयों के विरोध के बाद कुलपति रेणु जैन ने एक जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद डा.रांका को हटाने का आदेश जारी हुआ। अब विवि अध्ययनशाला के नए विभागाध्यक्ष विजय बाबू बनाए गए है।

इसलिए नाराज थे विभागाध्यक्ष से विद्यार्थी
विधि अध्ययनशाला के विद्यार्थी मूटकोर्ट नहीं रखने, खेलने से रोकने और विद्यार्थियों से अभद्रता करने जैसे आरोप विभागाध्यक्ष रांका पर लगा रहे थे। ३ मार्च से विद्यार्थी लामबंद होकर उन्हें हटाने की मांग कर रहे थे। तब रैली भी निकाली गई थी। कार्रवाई न करने पर विद्यार्थियों ने कुलपति को भी हटाने की मांग शुरू कर दी थी।

   यूनिवर्सिटी में लगे थे होर्डिंग

विधि अध्ययनशाला के विद्यार्थियों का साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी दिया था। एबीवीपी इस मामले को भोपाल तक ले गई है और राज्यपाल को इस विषय में पत्र लिखा है। उधर इस मामले में यूनिवर्सिटी परिसर में कुलपति रेणु जैन के विरोध में होर्डिंग लगा दिया गया। होर्डिंग किसने लगाया था। यह पता नहीं चला। एबीवीपी और एनएसयूआई ने होर्डिंग लगाने की बात से इनकार किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें