फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में सड़क पर लगा रहे होर्डिंग, पार्षद ने जेसीबी मंगाकर तुड़वा दिया

Fri, 17 Mar 2023 02:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

होर्डिंग के लिए सड़क पर ही सीमेंट कांक्रिट का पिलर बना दिया गया, जो हादसों की वजह बन सकता है। नियमानुसार सड़क पर कोई निर्माण नहीं किया जा सकता है। इस तरह के निर्माण को नगर निगम के अफसरों को रोकना चाहिए।

विज्ञापन
सड़क पर हुआ निर्माण तुड़वाते पार्षद। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की नई परिषद बनने के बाद शहर के प्रमुख चौराहों के फुटपाथ, डिवाइडरों पर होर्डिंग लगाए जा रहे है,जो यातायात के नियमों के हिसाब से भी सही नहीं है। ऐसा ही एक होर्डिंग लेटर्न चौराहे पर लगाया जा रहा था। इसके लिए सड़क पर खड्डा खोदकर उसमें पिलर बना डाल दिए गए।

विज्ञापन


रहवासियों को जब होर्डिंग के हो रहे निर्माण की बात पता चली तो उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद व एमआईसी मेंबर नंदू पहाड़िया को शिकायत की। उन्होंने रहवासियों के साथ मौके पर जाकर खुद ही निर्माण तोड़ डाला। पहाड़िया ने बताया कि होर्डिंग के लिए सड़क पर ही सीमेंट कांक्रिट का पिलर बना दिया गया, जो हादसों की वजह बन सकता है।

नियमानुसार सड़क पर कोई निर्माण नहीं किया जा सकता है। इस तरह के निर्माण को नगर निगम के अफसरों को रोकना चाहिए। उल्लेखनीय है कि शहर के कुछ चौराहों पर नगर निगम के फुटपाथ और डिवाइड पर होर्डिंग लगाए जा रहे है और नगर निगम के राजस्व विभाग ने इसकी अनुमति दी है।
विज्ञापन


नगर निगम कंपनी का ठेका करेगा निरस्त
शहर में लगी एलईडी का रखरखाव ठीक से नहीं होने के कारण नाराज मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने इसका रखरखाव करने वाली कंपनी को चेतावनी दी है। शहर में ईईएसएल कंपनी को एलईडी लाइट लगाने और उसके रखरखाव का काम दिया गया है। कंपनी के अफसरों के साथ मेयर ने बैठक ली और उन्हें कहा गया कि जहां भी अभी तक लाइट लगी है, वह खराब हो रही है। उसे बदला भी नहीं जा रहा है। यदि ऐसा ही रवैया रहा तो कंपनी को नुकसान उठना पड़ेगा। मेयर ने कहा कि ३० अप्रैल तक पूरे शहर में एलईडी लाइट नहीं लगाई गई तो कंपनी का ठेका निरस्त किया जाएगा।    

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें