फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पिता ने बेटी को रंगेहाथ पकड़ा, अंधेरे में दो युवकों के साथ मिली, वायरल हुए वीडियो

Thu, 07 Dec 2023 06:12 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बेटी के घर से निकलते ही पिता ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। एक अंधेरे इलाके में बेटी प्रेमी और उसके दोस्त से मिल रही थी। 
 
विज्ञापन
लोगों ने लड़कों को पकड़कर जमकर पिटाई की। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में पिता ने अपनी बेटी का पीछा कर प्रेमी और उसके दोस्त को रंगेहाथों पकड़ लिया। बीच सड़क पर ही दोनों की पिटाई की और बाद में दोनों को पुलिस को सौंप दिया। घटना अन्नपूर्णा इलाके की है। 
विज्ञापन


घटना की जानकरी देते हुए थाना प्रभारी संजू काम्बले ने बताया कि इंदौर के कनाड़िया इलाके में रहने वाला एक युवक अन्नपूर्णा इलाके की रहने वाली एक युवती से मिलने आया था। युवक-युवती अंधरे में मिल रहे थे। युवती के पिता ने घर से निकलते ही युवती का पीछा करना शुरू किया दिया था। कुछ दूर जाकर युवती एक सुनसान इलाके में गई, वहां कनाड़िया के युवक सोनू से मिली। 

पिता ने दोनों को मिलते देखा और युवती के भाई को फोन कर बुला लिया। भाई अपने दोस्तों के साथ पहुंचा और युवक और उसके दोस्त की जमकर पिटाई की। इसके बाद दोनों को पुलिस को सौंप दिया। युवती के परिवार की बदनामी न हो इसलिए युवती और उसके पिता शिकायत दर्ज करवाने थाने नहीं पहुंचे। प्रतिबंधात्मक धाराओं में कायमी कर प्रेमी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें