फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E Rickshaw Strike: कल से इंदौर के सात हजार ई रिक्शा चालक हड़ताल पर, नए रूट तय करने का विरोध

Tue, 20 Feb 2024 07:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ई-रिक्शा E Rickshaw चालक चिमनबाग चौराहे पर वाहन खड़े कर हड़ताल पर बैठेंगे। बोले- ट्रैफिक जाम की वजह सिर्फ ई रिक्शा नहीं। बसें और कारें भी हों प्रतिबंधित।
 
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में कल से ई रिक्शा चालक E Rickshaw Drivers हड़ताल पर जा रहे हैं। प्रशासन ने ई रिक्शा चलाने के लिए नए रूट तय किए हैं। इन रूट पर ही विरोध हो रहा है। शहर में सात हजार से अधिक ई रिक्शा हैं। शहर में ई-रिक्शा चलाने के लिए 23 रूट तय किए हैं। हड़ताल के तहत जगह-जगह पोस्टर चस्पा किए गए हैं। बुधवार को ई-रिक्शा चालक चिमनबाग चौराहे के यहां वाहन खड़े कर हड़ताल पर बैठेंगे। ई-रिक्शा के तय 23 रूट में से सबसे लंबा रूट 28.7 किमी राऊ से देवास नाका है। सबसे छोटा रूट 2.6 किमी महू नाका से अंतिम चौराहा तक का है। 
विज्ञापन


मंगलवार को लिया हड़ताल का फैसला
इंदौर बैटरी ऑटो रिक्शा चालक महासंघ के आदित्य पवार ने बताया कि मंगलवार को हुई बैठक में हमने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। प्रशासन ने जो नए रूट तय किए हैं उनमें हर रूट पर 350 से 400 ई रिक्शा चलेंगे। इस व्यवस्था से सवारियों के लिए खींचतान होगी और ट्रैफिक भी गड़बड़ाएगा। पवार ने बताया कि जो नए रूट तय किए गए हैं वहां पर ई रिक्शा के लिए स्टैंड नहीं हैं। सभी ई रिक्शा चालकों को सड़क से ही सवारियों को उतारना चढ़ाना पड़ेगा। 

क्या ई रिक्शा से ही बिगड़ता है ट्रैफिक
पवार ने यह भी सवाल उठाया कि क्या ई रिक्शा से ही ट्रैफिक बिगड़ता है। इंदौर में राजबाड़ा पर भी ई-रिक्शा प्रतिबंधित करने की कोशिशें चल रही हैं। सिटी बस की इंट्री भी राजबाड़ा पर प्रतिबंधित होनी चाहिए, कई जगह कारों को भी प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें