आवारा श्वानों ने बच्चे को किया घायल।
- फोटो : amar ujala digital
राऊ की शिवसागर काॅलोनी की एक गली में आवारा श्वानों का इतना खौफ हो चुका है कि काॅलोनी में रहने वाले लोग बेेवजह घर से बाहर नहीं निकल रहे। निकलते भी है तो यह पहले यह देखते है कि गली में आवारा श्वान तो नहीं घूम रहे हैै। छह दिन मेें पांच बच्चों को काॅलोनी में तीन श्वान काट कर घायल कर चुके हैै।
रहवासियों नेे नगर निगम अफसरों को शिकायत भी की, लेकिन कोई श्वानों को पकड़ने नहीं आ रहा हैै। आवारा श्वान सुबह के समय बच्चों पर हमले कर रहे है, जब वे स्कूल के लिए घर से निकलते हैै। किसी के पैर तो किसी की जांघों को श्वान काट चुके है।
काॅलोनी के रहवासी बी.सिसौदिया ने बताया कि उनकी पत्नी दोनो बच्चों को स्कूटी पर बैठकर स्कूल छोड़ने जा रही थी। तभी एक श्वान गाड़ी की तरफ लपका। सबसे पीछे बैठे बेटे को पहले काटने की कोशिश की, लेकिन उसने जूते पहन रखे थे। इसके बाद स्कूटी के बीच में बैैठे छोटे बेटे के पैर में तीन दांत श्वान ने गढ़ा दिए। उसे अस्पताल ले जाकर इंजेक्शन लगवाना पड़े।
काॅलोनी के रहवासी अजय करमरकर बताते है कि काॅलोनी के रहवासी सुबह और शाम के समय गली में वाॅक करते है, लेकिन श्वानों के आंतक के कारण सब बंद है। लोग घर से निकलने मेें घबरा रहे है। श्वान वाहन चालकों पर भी लपकते है, इस कारण गली में हादसे का खतरा भी हमेशा बना रहता है। नगर निगम को तत्काल श्वानों को पकड़ना चाहिए।