फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Airport: सर्विस क्वालिटी में इंदौर का एयरपोर्ट देश में नंबर वन आया, देखिए यहां पर क्या सुविधाएं हैं खास

Thu, 14 Mar 2024 10:24 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर

सार

एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) ने बुधवार को 15 शहरों के परिणाम घोषित किए। इस रिपोर्ट में इंदौर ने बाजी मारी। 
 
विज्ञापन
इंदौर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर एयरपोर्ट एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) -2023 के वार्षिक सर्वे के परिणाम में पहले स्थान पर आया है। एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) ने बुधवार को 15 शहरों के परिणाम घोषित किए। इस रिपोर्ट में इंदौर पिछले साल यह दूसरे नंबर पर था। इस साल की रिपोर्ट में चेन्नई दूसरे और वाराणसी एयरपोर्ट तीसरे नंबर पर है। रिपोर्ट में इस बार इंदौर एयरपोर्ट को 4.91 रेटिंग मिली है जबकि चेन्नई और वाराणसी दोनों एयरपोर्ट को 4.90 की रेटिंग मिली है। इस सूची में गोवा, विशाखापटनम, त्रिची, रायपुर, भुवनेश्वर, कालीकट, कोलकाता, पुणे, अमृतसर, श्रीनगर, कोयंबटूर और पटना के एयरपोर्ट शामिल थे।
विज्ञापन


इंदौर एयरपोर्ट की यह बातें सबसे बेहतर रहीं
इंदौर एयरपोर्ट को कई मानकों पर परखा गया इनमें साफ-सफाई सबसे प्रमुख रही। इसके साथ यात्री सुविधाएं और कर्मचारियों का व्यवहार भी प्रमुख था। वहीं तकनीकी मामलों में कनेक्टिविटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, एयरलाइंस का व्यवहार, साइन बोर्ड, टर्मिनल भवन में चलने की दूरी, चेकिंग काउंटर पर सुविधाएं आदि शामिल थीं। यात्रियों के लिए शॉपिंग और फूडकोर्ट की सुविधाओं को भी इन मानकों में शामिल किया गया था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें