फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: देपालपुर भाजपा प्रत्याशी मनोज पटेल बोले- जो भाजपा में नहीं, उनके विरोध की चिंता नहीं पालता

Sat, 14 Oct 2023 11:32 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कांग्रेस विधायक विशाल पटेल के दोबारा चुनाव लड़ने की संभावना पर उन्होंने कहा कि इस बार वे मेरे लिए चुनौती साबित नहीं होंगे। पिछले पांच सालों में देपालपुर में काम नहीं हुए,इसलिए जनता में आक्रोश है। 
विज्ञापन
देपालपुर भाजपा प्रत्याशी मनोज पटेल। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देपालपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने फिर मनोज पटेल को उम्मीदवार बनाया है। वे पिछला चुनाव इस विधानसभा क्षेत्र से 9 हजार 44 वोटों से हारे थे। इस सीट से भाजपा के दूसरे नेता भी टिकट मांग रहे थे और विरोध भी जता रहे है लेकिन पार्टी ने मनोज पर फिर भरोसा जताया है।

विज्ञापन


मनोज पटेल ने अमर उजाला से विशेष चर्चा की और बेबाकी से जवाब दिए। विरोध के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग भाजपा कार्यालय जाकर मेरा विरोध कर रहे है। मेरा कोई विरोध नहीं है और जो लोग हमारी पार्टी के है और वे विरोध करे तो मैं उनकी चिंता भी नहीं पालता। इसके पीछे कांग्रेस का षडयंत्र है।

कांग्रेस विधायक मेरे लिए चुनौती नहीं

कांग्रेस विधायक विशाल पटेल के दोबारा चुनाव लड़ने की संभावना पर उन्होंने कहा कि इस बार वे मेरे लिए चुनौती साबित नहीं होंगे। पिछले पांच सालों में देपालपुर में काम नहीं हुए,इसलिए जनता में आक्रोश है। डेढ़ साल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब विशाल पटेल प्रभावी नेता के रुप में उभरे थे, लेकिन तब भी उन्होंने देपालपुर की चिंता नहीं की। तब सोयाबीन की फसल खराब हुई थी, लेकिन किसानों को वे न मुअावजा दिला पाए और न बीमे की राशि। किसानों में भी कांग्रेस विधायक को लेकर आक्रोश है।

गुलावट को पर्यटन स्थल बनाएंगे

मनोज पटेल ने कहा कि देपालपुर में हमने हमेशा विकास की राजनीति की है। जनता के बीच हम विकास के मुद्दे के साथ चुनाव लड़ेंगे। जो विकास करता है जनता उसे पसंद करती है। गुलावट को हम प्रदेश के अच्छे पर्यटन स्थलों के रुप में विकसित कर रहे है। क्षेत्र में लंबित विकास के प्रोजेक्टों के काम भी कराएंगे।

विज्ञापन


देपालपुर विधानसभा क्षेत्र में सुपर काॅरिडोर का हिस्सा भी आता है। वहां बड़े शैक्षणिक व आईटी संस्थान है। वहां नया इंदौर बस रहा है। उसका भी व्यवस्थित विकास किया जा रहा है। गांधी नगर सोसायटी की रजिस्ट्री के मामले में भी जल्दी निर्णय होगा।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें