फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में मेडिकल कॉलेज के बाहर पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Fri, 03 Mar 2023 01:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

युवक का शव पेड़ पर काफी ऊंचाई पर लटका हुआ था। उसे निकालना भी पुलिस जवानों के लिए मुश्किल था। पुलिस ने शव को निकालने के लिए एक क्रेन बुलाई और उस पर चढ़कर युवक का शव पेड़ से नीचे उतारा।
विज्ञापन
शव को उतारने के लिए क्रेन मंगाई गई। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर स्थित एक पेड़ पर शुक्रवार सुबह लोगों ने एक युवक को फांसी पर लटका देखा तो हैरान रह गए। उसने आत्महत्या की, या किसी ने उसे मारकर लटकाया है? पुलिस इसकी जांच कर रही है। मृतक कौन है, इसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

प्रात:भ्रमण करने वालों ने मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर लगे पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा। उसने कत्थई कलर की बनियान पहन रखी थी। उसने खुद की टी-शर्ट से फांसी का फंदा बनाया था। मृतक की उम्र 30 से 35 साल के बीच की है। पेड़ पर शव लटका देख लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी और कुछ देर में संयोगितागंज थाने के जवान मौके पर पहुंचे।
क्रेन बुलाकर उतारा शव
युवक का शव पेड़ पर काफी ऊंचाई पर लटका हुआ था। उसे निकालना भी पुलिस जवानों के लिए मुश्किल था। पुलिस ने शव को निकालने के लिए एक क्रेन बुलाई और उस पर चढ़कर युवक का शव पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। युवक के पास से ऐसे कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिले, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस आसपास के जिलों में गुमशुदा लोगों की जानकारी निकाल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें