फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: शिवरात्रि पर ओंकारेश्वर-उज्जैन में भीड़, वहां जाने वाले लोग इंदौर में अटके

Sat, 18 Feb 2023 01:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर-खंडवा मार्ग को फोरलेन करने का काम जारी है। इस कारण मार्ग पर खुदाई की वजह से कई बार यातायात बाधित होता है। ट्रैफिक जाम से बचने केे लिए कई भक्त शुक्रवार रात से ही अेांकारेश्वर के लिए निकल गए।
विज्ञापन
शिवरात्रि पर उज्जैन में भी खूब भीड़ जुटी। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवरात्रि पर इस बार ओंकारेश्वर और उज्जैन में पहुंची भक्तों की भीड़ ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। शिवरात्रि के 1 दिन पूरी उज्जैन में ढाई लाख भक्त पहुंचे। इसके अलावा ओमकारेश्वर में भी भीड़ रही। इंदौर खंडवा रोड पर शुक्रवार रात से ही ट्रैफिक जाम होने लगा था। शनिवार सुबह इंदौर के तेजाजी नगर चौराहे पर बैरिकेड लगाकर भारी वाहनों को खंडवा रोड की तरफ जाने से रोक दिया गया। वे वाहन ठीकरी खलघाट होते हुए खंडवा की तरफ पहुंचे। उज्जैन और ओंकारेश्वर में होटल लॉज फुल होने के कारण दूसरे शहरों से आए लोग इंदौर में ही रुक गए अब वह रविवार को उज्जैन ओंकारेश्वर दर्शन करने जाएंगे।
विज्ञापन


 कोलकता से अपनेे परिवार के साथ आए कौस्तुभ बेनर्जी ने बताया कि उन्हें शिवरात्रि पर उज्जैन मेें महाकाल केे दर्शन करना थे, लेकिन उज्जैन जाने के लिए वाहन चालक साढ़े चार हजार रुपये किराया ले रहे है। इसके अलावा होटल भी नहीं मिल रहे थे। उज्जैन जाकर भीड़ में परेशान होने के बजाए हमने फैसला लिया कि शनिवार को इंदौर मेें ही रुके और उसके बाद उज्जैन मेें महाकाल के दर्शन के लिए जाए। 

 

वैकल्पिक मार्गों से पहुंचे ओंकारेश्वर

इंदौर-खंडवा मार्ग को फोरलेन करने का काम जारी है। इस कारण मार्ग पर खुदाई की वजह से कई बार यातायात बाधित होता है। ट्रैफिक जाम से बचने केे लिए कई भक्त शुक्रवार रात से ही ओंकारेश्वर के लिए निकले, लेकिन रात में भी इस रुट पर भारी वाहन भी चल रहे थे। इस कारण मार्ग पर यातायात बाधित होने लगा। भेरुघाट पर वाहनों की कतार लग गई। ट्रैफिक जाम के कारण कई भक्त जामगेट, मंडलेश्वर, नांद्रा, कतरगाव, बड़वाह होते हुए अोंकारेश्वर पहुंचे अौर शिवजी के दर्शन किए शनिवार को  महेश्वर में भी भीड़ देखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें