फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: युवती की संदिग्ध मौत, परिजन ने कहा- धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था पड़ोसी

Fri, 10 Feb 2023 05:44 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बहन ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी धर्म परिवर्तन के लिए लगातार दबाव बना रहे थे और उनकी वजह से घर में तनाव रहता था। आरापों में कितनी सच्चाई है इस पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
काजल पिता गोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक दिव्यांग युवती की संदिग्ध मौत में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। उसकी बहन ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी धर्म परिवर्तन के लिए लगातार दबाव बना रहे थे और उनकी वजह से घर में तनाव रहता था। इसी वजह से बहन ने पिछले कुछ दिनों से खाना तक नहीं खाया और वह बीमार रहने लगी थी। आज उसने दम तोड़ दिया। हालांकि उसके आरापों में कितनी सच्चाई है इस पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया है। 
विज्ञापन


कई बार मेरा रास्ता रोका, पूजा में फेंक देते थे अंडे
सोलंकी नगर की रहने वाली 24 साल की दिव्यांग काजल पिता गोपाल यादव की संदिग्ध मौत हो गई। काजल की बहन खुशबू ने आरोप लगाया है कि घर के सामने रहने वाला एक शख्स उनके परिवार पर लगातार दबाव बना रहा था कि तुम क्रिश्चियन बन जाओ तुम्हें नौकरी के साथ अन्य सभी तरह की मदद दी जाएगी। खुशबू ने बताया कि हम यादव परिवार से हैं और सनातन धर्म को छोडऩे को तैयार नहीं थे। खुशबू ने कहा कि इस  बात पर पड़ोसी लगातार हमारे परिवार वालों से झगड़ा करते थे और कई बार मेरा रास्ता तक रोक चुके थे। खुशबू ने बताया कि झगड़ों के दौरान कई बार उनके घर पर अंडे भी फेंके जाते थे। 

लगातार हो रहे झगड़ों से तनाव में थी युवती
खुशबू ने बताया कि एक दिन विवाद बढ़ा तो पड़ोसी ने पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी कि यह एक महिला के साथ छेड़छाड़ करता है। उसने सीएम हेल्पलाइन में भी एक शिकायत कर दी जिसके चलते पुलिस ने हमारी कोई बात नहीं सुनी और पिता पर केस दर्ज कर दिया। कल हमारा परिवार इसी बात को लेकर फिर से पुलिस के पास गया तो उन्होंने कहा कि जिसने केस किया है वही समझौता करेगा। लगातार हो रहे इन झगड़ों की वजह से हमारे घर में तनाव का माहौल बन गया था। पिता काम धंधा नहीं कर पा रहे थे और घर में भी सब परेशान थे। काजल लगातार हो रहे हंगामे से बहुत डर गई थी और उसने खाना पीना भी बंद कर दिया था। वह यह सदमा झेल नहीं पाई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें