फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में 13 फरवरी से होगी जी-20 के कृषि कार्य समूह की बैठक, परोसे जाएंगे इंदौरी व्यंजन

Fri, 10 Feb 2023 12:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दो माह में इंदौर में कई बड़े आयोजन हो चुके है। 8 जनवरी को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर मेें प्रवासी सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें  दो हजार से ज्यादा मेहमान शामिल हुए। इसके बाद इन्वेस्टर्स समिट भी आयोजित हुई। अब जी 20 समूह की बैैठक भी इंदौर में होगी। 
विज्ञापन
इंदौर में 13 फरवरी से होगी जी 20 समूह की बैठक। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

प्रवासी सम्मेलन, इन्वेस्टर्स समिट, खेलो इंडिया खेलो जैसे बड़े आयोजनों के बाद इंदौर में जी-20 देशों की बैठक होने जा रही है। 13 से 15 फरवरी तक जी-20 कृषि कार्य समूह की बैठक होगी। इसमें 250 से ज्यादा प्रतिनिधि, अफसर और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इन्हें इंदौरी व्यंजन खासतौर से परोसे जाएंगे। 

विज्ञापन


इंदौर की होटल शेरेटन में आयोजित होने वाली इस बैठक के मैन्यू को अलग-अलग थीम में बांटा गया है। पहले दिन की 'एपल थीम' रखी गई है। इसमें प्रतिनिधियों को एपल शिकंजी, एपल टी, एपल जूस के अलावा अंकुरित सलाद, लहसुनी पालक, इंदौरी बटर खिचड़ी, बाजरे के पकौड़े खिलाए जाएंगे। दूसरे दिन के मैन्यू की 'नारियल थीम' रहेगी। इसमें मॉकटेल, कुकीज नाश्ते में रहेगी, जबकि अंकुरित सलाद, जोधपुरी पनीर, पुलाव, बाजरे का डोसा भी परोसा जाएगा। मिठाई मैन्यू में बीकानेरी हलवा, खीर और गुलाब जामुन रहेंगे।

तीसरे दिन का यह रहेगा मैन्यू
बैठक में शामिल प्रतिनिधियों को तीसरे दिन सुबह के नाश्ते में इंदौरी चाय, पोहे, शिकंजी दी जाएगी। इसके अलावा भुट्टे का किस, रागा उपमा, इंदौरी समोसे, बाफला, बूंदी के लड्डू, गुलगुले, गोभी अदरक, गुजराती कढ़ी सहित अन्य व्यंजन लंच में परोसे जाएंगे। स्थानीय प्रशासन ने जी-20 बैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। ज्यादातर प्रतिनिधि आयोजन स्थल के आसपास की होटल में ही रुकेंगे। इसके अलावा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन


इंदौर में चौथा बड़ा आयोजन
दो माह में इंदौर में कई बड़े आयोजन हो चुके हैं। आठ जनवरी को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में प्रवासी सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 2000 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए। इसके बाद इन्वेस्टर्स समिट भी आयोजित हुई। 31 जनवरी से खेलो इंडिया खेलों के तहत कई स्पर्धाएं इंदौर में हो रही हैं। अब जी-20 समूह की बैठक होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें