फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Bawadi Accident:सांसद के घर कफन देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 01 Apr 2023 01:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बावड़ी की छत गिरने से हुई ३६ लोगों की मौत को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी सांसद शंकर लालवानी के समर्थक थे और उनके कहने पर लालवानी ने नगर निगम के अफसरों पर कार्रवाई नहीं करने का दबाव बनाया था।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता कफन लेकर सांसद निवास पर गए। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेलेश्वर महादेव बावड़ी हादसे को लेकर कांग्रेस सांसद शंकर लालवानी पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि लालवानी ने मंदिर और अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं करने के लिए दबाव बनाया। शनिवार को शहर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता लालवानी के निवास पर कफन लेकर पहुंचे। रास्ते में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बेरिकेड लगा रखे थे। कार्यकर्ता और पुलिस जवानों के बीच हल्की झड़प हुई। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


बावड़ी की छत गिरने से हुई ३६ लोगों की मौत को लेकर भाजपा और कांग्रेस में राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी सांसद शंकर लालवानी के समर्थक है और उनके कहने पर लालवानी ने नगर निगम के अफसरों पर कार्रवाई नहीं करने का दबाव बनाया था। नगर निगम ने जनवरी में नोटिस दिया था, लेकिन अफसर कार्रवाई से बचते रहे।

पुलिस ने रास्ते में रोका तो पुलिस वाहन से उड़ाया कफन
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने साथ कफन लेकर गए थे। वे सांसद को कफन भेंट कर इस हादसे की जिम्मेदारी लेने की बात कहना चाहते थे, कार्यकर्ता पलासिया के पीडब्लूडी परिसर स्थित आवास पर पहुंचने के लिए निकले थे। निवास से पहले पलासिया थाने के पुलिस जवानों ने कार्यकर्ताओं को रोका। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराने लगे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस वाहन में बैठा दिया।

इसके बाद नेता वाहन के गेट पर खड़े होकर नारे लगाते रहे है और कफन हवा में फेंकते नजर आए। पुलिस अफसरों का कहना है कि अनुमति के बगैर प्रदर्शन किया जा रहा था, इसलिए कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें