फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में बोले सीएम मोहन यादव, घमंडिया गठबंधन की करारी हार होगी

Sat, 11 May 2024 07:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के लिए सीएम मोहन यादव ने रोड शो किया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ सभी विधायक हुए शामिल। 
 
विज्ञापन
इंदौर में रोड शो के दौरान सीएम। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम मोहन यादव ने इंदौर में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के प्रचार के लिए रोड शो और सभा की। सीएम ने सुबह देपालपुर में आयोजित सभा में भाग लिया और कहा कि घमंडिया गठबंधन की करारी हार होगी। यहां पर वे कांग्रेस, आप और अन्य दलों से बने गठबंधन पर जमकर बरसे। इसके बाद वे इंदौर में हुए रोड शो में शामिल हुए। रोड शो में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत इंदौर के सभी विधायक शामिल हुए। 
विज्ञापन


शनिवार को इंदौर में चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है और आज शाम को छह बजे प्रचार थम जाएगा। इंदौर में एक किमी लंबा रोड शो नृसिंह बाजार से शुरू हुआ है जो सीतला माता बाजार मंदिर पर समाप्त होगा। मुख्यमंत्री ने विशेष रथ पर सवार होकर शाम 4.30 बजे नृसिंह मंदिर से रोड शो शुरू किया। मारोठिया, सराफा, लोधीपुरा, इतवारिया बाजार, बर्तन बाजार, पीपली बाजार, शकर बाजार, सीतला माता बाजार होते हुए वापस मंदिर पर ही समाप्त होगा। यहीं पर मुख्यमंत्री शाम 6 बजे से पहले सभा को संबोधित करेंगे। पूरे मार्ग को पोस्टर, बैनर, झंडों से सजाया गया है और सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी भगवा झंडे लगाए गए हैं। रोड शो के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मध्य क्षेत्र के सभी बाजारों को भगवामय कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें