फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th 10th Result 2023: सीबीएसई ने जारी किया बारहवीं और दसवीं का रिजल्ट, पढ़ें टॉपर्स की कहानियां

Fri, 12 May 2023 07:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर की दीक्षा को हिंदी संगीत और सायकोलाजी में 100 में से 100 नंबर मिले। शहर के टापर्स की सूची में दीक्षा का नाम शामिल। 
विज्ञापन
1 of 3
दीक्षा सुपेकर - फोटो : दीक्षा सुपेकर
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं और 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें शहर के कई बच्चों ने बाजी मारी है और टापर्स बने हैं। शहर की दीक्षा सुपेकर को 12वीं में 98.2 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। दीक्षा की माता पल्लवी सुपेकर औऱ पिता रविन्द्र सुपेकर हैं। दीक्षा ने इंदौर के लोकमान्य विद्या निकेतन हा. से. स्कूल में पढ़ाई की है। दीक्षा को हिंदी संगीत और सायकोलाजी में 100 में से 100 नंबर मिले हैं। 
विज्ञापन

2 of 3
देवांगी - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
देवांगी ने कामर्स व गणित विषय में कक्षा 12 वीं में 98.8 % अंक हासिल किए
शहर की देवांगी शाह ने कामर्स व गणित विषय में कक्षा 12 वीं में 98.8 % अंक हासिल किए हैं। देवांगी ने बताया कि वे आग चलकर आइआइएम के आइपीएस कोर्स में प्रवेश लेना चाहती हैं। उनका घर रानी सती गेट स्थित अहिल्या माता कालोनी में है। सेंट रेफियल्स स्कूल में पढ़ने वाली देवांगी का कहना है कि उन्होंने लक्ष्य बनाकर परीक्षा की तैयारी की। परीक्षा शुरू होने से ठीक एक माह पहले हर दिन आठ घंटे पढ़ाई की। देवांगी के पिता केतन शाह का कृषि उपकरण का व्यवसाय है। उनकी मां साधना हाउसवाइफ हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
अग्रणी सिंह बैस - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
10वीं के परिणाम में सान्वी ने बाजी मारी
सत्यसाईं स्कूल की सान्वी चौधरी ने दसवीं में बाजी मारी है। 98.2 प्रतिशत नंबरों के साथ वे सिटी टापर बनी हैं। इसके साथ बख्तावर राम नगर में रहने वाली अग्रणी सिंह बैस ने कक्षा 10वीं के परिणाम में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वे सेंट रेफियल्स स्कूल में पढ़ती हैं। अग्रणि ने बताया कि वे आगे चलकर देश सेवा करना चाहती हैं। अग्रणि ने बताया इस परिणाम को प्राप्त करने के लिए खुद की पसंद को नजरअंदाज किया। इंटरनेट मीडिया और टीवी शोज से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। अग्रणी को जैसे ही परीक्षा में अच्छे अंक मिलने की जानकारी मिली तो परिवार के सदस्यों के बीच खुशी का माहौल बन गया। अग्रणी ने अपने दादा भैरो सिंह बैस का आशीर्वाद लिया और मां मोनिका ने अग्रणी को मिठाई खिलाई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें