फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: आधुनिक तकनीकों और विज्ञान की वजह से लाइलाज बीमारी नहीं रहा कैंसर

Thu, 19 Oct 2023 09:26 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया कि समय पर जानकारी मिलने पर जल्द ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है। 
 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन, इंदौर. आधुनिक तकनीकों और विज्ञान की वजह से कैंसर अब लाइलाज बीमारी नहीं है। समय पर इसका पता चलने पर मरीज जल्द ठीक हो जाता है। यह जानकारी डॉ. संजय गोकुलदास ने अमर उजाला को बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि आज विश्व में कैंसर के इलाज की तकनीकें इतनी उन्नत हो चुकी हैं कि इसका इलाज दिन ब दिन सरल होता जा रहा है। वे उज्जैन के पहले कैंसर समर्पित 'वेदा हॉस्पिटल' की शुरुआत के मौके पर बात कर रहे थे। इसकी शुरुआत एक सप्ताह में होने जा रही है। उन्होंने बताया कि अब उज्जैन के अलावा आसपास के नागदा, बड़नगर, महिदपुर, आगर, शाजापुर, महिदपुर और यहां तक कि रतलाम, नीमच और मंदसौर के मरीजों को भी लीनियर एक्सीलरेटर (LINAC) जैसी आधुनिक रेडियोथैरेपी मशीन द्वारा रेडिएशन (सिकाई) पद्धति से कैंसर के इलाज के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सर्वश्रेष्ठ डॉक्टरों की टीम एवं टेक्नोलॉजी मरीजों की परेशानियों को आसानी से हल कर देती है। 
विज्ञापन


आयुष्मान कार्ड से भी होगा इलाज
वेदा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर समन्वय अग्रवाल ने बताया कि इस अस्पताल में मेडिक्लेम के साथ ही आयुष्मान कार्ड के माध्यम से भी इलाज की सुविधा मिलेगी। मरीजों को उचित परामर्श मिल सके इसीलिए हमने एक हेल्पलाइन नंबर 88188-44480 की शुरुआत भी की है, जिसके माध्यम से मरीजों को अपनी बीमारी के बारे में उचित परामर्श मिल सकेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें