सुपर कारिडोर पर बनेगा नया कन्वेंशन सेंटर।
- फोटो : SOCIAL MEDIA
इंदौर मेें दस हजार की क्षमता का कन्वेंशन सेंटर के निर्माण को इंदौर विकास प्राधिकरण ने मंजूरी दी है। सोमवार को हुई बैैठक में बोर्ड ने सेंटर की जमीन का आकार भी बढ़ाया है। अब सेंटर दस के बजाए सत्रह हेक्टेयर में बनेगा, लेकिन इसमें वन विभाग की जमीन भी आ रही है। प्राधिकरण वन विभाग को जमीन के बदले दूसरी जगह जमीन देगा।
सोमवार को बोर्ड बैठक मेें इस प्रोजेक्ट पर विस्तार से चर्चा हुई। प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि अगले दो से तीन माह में प्रोजेक्ट की डिजाइन के लिए हम कंसलटेंट नियुक्त करेंगे। कन्वेंशन सेंटर के निर्माण में 300 करोड़ रुपये का खर्च लगेगा। पहले चरण में दस हेक्टर जमीन पर ही सेंटर आकार लेगा, लेकिन शेष सात हेक्टयर जमीन भविष्य की प्लानिंग के लिए रखी जाएगी।
आपको बता देें कि ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रवासी सम्मेलन आयोजित किया गया था। हॉल में दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन भीड़ ज्यादा हो गई। कई प्रवासी भारतीयों को हॉल में प्रवेश नहीं मिल पाया था। तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवेश से वंचित मेहमानों से माफी मांगी थी। उसके बाद ही दस हजार की क्षमता का कन्वेंशन सेंटर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने कहा था। पहले भी प्राधिकरण ने विजय नगर बस डिपो की जमीन पर कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन उस पर काम शुरू नहीं हो पाया।
800 से ज्यादा फ्लैट फ्री होल्ड
बांगड़दा क्षेत्र मेें बने प्राधिकरण के 800 से ज्यादा फ्लैट बिक नहीं पा रहे है। उनकी कीमतें भी दो साल पहले कम की गई थी, लेकिन लोगों ने रुचि नहीं ली। अब बोर्ड ने फैसला लिया है कि फ्लैैटों को फ्री होल्ड किया जाएगा ताकि वे बिक सके। प्राधिकरण अपने तीन अपार्टमेंट में बचे 88 फ्लैट भी बेचेेगा। इसके लिए बोर्ड एक मार्केटिंग एजेंसी भी नियुक्त करेगा।