फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में आईडीए उपाध्यक्ष शुक्ला के दफ्तर में विस्फोट, चार कर्मचारी घायल

Wed, 31 May 2023 02:12 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 गली में टेलीकाॅम कंपनी के कर्मचारी खुदाई का काम कर रहे थे।  खुदाई के दौरान  गैस पाइप लाइन को फोड़ दिया गया। लाइन फूटने ही गैस में रिसाव होने लगा। कुछ देर बाद धमाका हुआ। घरों से लोगों ने उठकर बाहर देखा तो शुक्ला का दफ्तर जल रहा था। 
विज्ञापन
आईडीए उपाध्यक्ष के दफ्तर मेें आग। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर विकास प्राधिकरण उपाध्याक्ष गोलू शुक्ला के दफ्तर में ब्लास्ट हो गया। दफ्तर के पास से गुजर रही गैस पाइप लाइन का फूटना ब्लास्ट की वजह माना जा रहा है। इस हादसे मेें दफ्तर में सो रहे चार कर्मचारियों को चोटें आई है। आग लगने से दफ्तर पूरी तरह जलकर राख हो गया और करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना बुधवार सुबह की है। गली में टेलीकाॅम कंपनी के कर्मचारी खुदाई का काम कर रहे थे। कंपनी अंडरग्राउंड लाइन बिछा रही है। खुदाई के दौरान लापरवाही से गली से गुजर रही गैस पाइप लाइन को फोड़ दिया गया। लाइन फूटने ही गैस में रिसाव होने लगा और कुछ देर बाद धमाका हुआ। जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। घरों से लोगों ने उठकर बाहर देखा तो शुक्ला का दफ्तर जल रहा था।

विस्फोट से वजह से शुक्ला सि्थत मरीमाता स्थित दफ्तर में भारी नुकसान हुआ। विस्फोट इतना भयानक था कि शुक्ला के दफ्तर में लगे खिड़कियों के कांच और अन्य सामान टूट-फूट गए। कांच के टुकड़े कई मीटर तक उड़े।

विज्ञापन

जब विस्फोट हुआ तो शुक्ला के दफ्तर में काम करने वाले चार कर्मचारी सो रहे थे। उन्हें भी चोटें आई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर फायरब्रिगेड की दमकलें पहुंची, लेकिन तब तक काफी सामान जलकर खाक हो चुका था। कुछ देर बाद शुक्ला भी मौके पर पहुंचे।

आग सबसे पहले दफ्तर के आगे के हिस्से में लगी। इस घटना को लेकर शुक्ला ने बताया कि कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत ठीक है। आग से दफ्तर का फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक उपकरण सहित कई कीमती सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें