फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 70 करोड़ के ड्रग्स मामले में भाजपा नेता और अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष का बेटा गिरफ्तार

Mon, 26 Jun 2023 08:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बिलाल खान की गिरफ्तारी को लेकर बजरंग दल ने पलासिया चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया था
 
विज्ञापन
बिलाल खान - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स मामले में फरार बिलाल खान को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। बिलाल इंदौर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व  अध्यक्ष कमाल खान का बेटा है। बिलाल खान साल 2021 में पकड़ी गई ड्रग्स के मामले में फरार था। पुलिस को बिलाल खान की सरगर्मी से तलाश थी। पुलिस ने उस पर चार हजार का इनाम भी घोषित किया था। 
विज्ञापन


बिलाल की गिरफ्तारी की मांग पर बजरंग दल ने किया था प्रदर्शन
बिलाल खान की गिरफ्तारी को लेकर बजरंग दल ने पलासिया चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद बजरंग दल पर लाठीचार्ज भी हुआ था। इस मामले में दो अधिकारियों को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लाइन अटैच किया है और पूरे मामले की जांच एडीजी स्तर के अधिकारी करने में जुटे हुए हैं। क्राइम ब्रांच के डीसीपी निमिष अग्रवाल के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर आरोपी को छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के पास घूमते हुए गिरफ्तार किया गया है। बिलाल खान से पूछताछ की जा रही है।

पब में ड्रग सप्लाई करता था बिलाल
बिलाल खान पर पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट में और भी मामले दर्ज हैं, जिनकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। बिलाल खान पब में ड्रग सप्लाई करने का काम करता था। 2021 में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में बिलाल खान का नाम सामने आया था, तब से ही वह फरार था। इंदौर क्राइम ब्रांच उसकी तलाश कर थी। फिलहाल बिलाल खान से क्राइम ब्रांच बारीकी से पूछताछ में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें