फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: आटो ने मारी बाइक को टक्कर, गंभीर घायल रेस्टोरेंट मैनेजर की चार दिन बाद मौत

Fri, 12 May 2023 06:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कमला नेहरू पार्क के यहां आठ मई की रात लापरवाही पूर्वक आ रहे रिक्शा चालक ने बाइक को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक रिक्शा चालक ने इंदौर के ग्वालटोली इलाके में एक रेस्टोरेंट के मैनेजर को टक्कर मार दी। मैनेजर बाइक से जा रहा था तब यह हादसा हुआ। हादसे में गंभीर रूप से घायल मैनेजर ने चार दिन बाद दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में रिक्शा जब्त किया है।
विज्ञापन


छोटी ग्वालटोली थाने के एएसआई स्वरूपसिंह चंदेल ने बताया कि कमला नेहरू पार्क के यहां आठ मई की रात लापरवाही पूर्वक आ रहे रिक्शा चालक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। बाइक सवार पलक उर्फ पुरू चौहान (22) निवासी नसिया रोड को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल भेजा गया। यहां से परिवार के लोग उसे मेडीक्वेयर अस्पताल भंवरकुआं ले गए थे। तीन दिन तक यहां उसका उपचार चलता रहा लेकिन हालत में सुधार नहीं होने के चलते परिवार के लोग उसे सुयश अस्पताल लेकर आए। यहां रात 3 बजे पलक ने दम तोड़ दिया।

परिजन ने कहा अस्पताल ने गलत उपचार किया
पुरू कांग्रेस नेता सोनू यादव की छोटी ग्वालटोली इलाके में सरवटे बस स्टैंड के सामने वाली रेस्टोरेंट संभालता था। वह कांग्रेस नेता का रिश्तेदार भी है। परिवार के लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पलक के सिर में गंभीर चोट आई थी लेकिन मेडीस्क्वेयर अस्पताल में उसके इलाज में लापरवाही हुई। वहां पर नाक की हड्डी में फ्रैक्चर होने का उपचार किया गया। बाद में रिपोर्ट अन्य डॉक्टरों को दिखाई तो उन्होंने सिर में ब्लड क्लॉट जमने की बात कही थी। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें