फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: राजस्थान में इंदौर पुलिस पर हमला, आरोपी को छुड़ाकर ले गए बदमाश, फिर पकड़ाया

Thu, 04 May 2023 07:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

घटना राजस्थान के डग थाना क्षेत्र के चाचुर्नी गांव की है। हमलावर आरोपित को छुड़ाकर अपने साथ ले गए। हमले में एक पुलिसकर्मी को चोट भी लगी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक मामले की तहकीकात के लिए राजस्थान गई इंदौर पुलिस पर हमला हो गया। इंदौर पुलिस एनडीपीएस मामले में आरोपी को पेशी पर ले गई थी। घटना राजस्थान के डग थाना क्षेत्र के चाचूर्णी गांव की है। हमलावर आरोपित को छुड़ाकर अपने साथ ले गए लेकिन बाद में पुलिस ने उसे फिर से पकड़ लिया। हमले में एक पुलिसकर्मी को चोट भी लगी है। हमला बुधवार रात करीब 8 बजे हुआ और गुरुवार को सुबह आरोपी को फिर से पकड़ लिया। अब पुलिस दल पर हमला करने वाले सात लोगों की भी तलाश की जा रही है। घाटा खेड़ी निवासी लियाकत खान पुत्र करीम खान को 2021 में इंदौर पुलिस ने NDPS एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ डग थाना में 2007 में मारपीट का मामला दर्ज है, जिसमें वह जमानत पर चल रहा था। मारपीट मामले में लियाकत की भवानी मंडी कोर्ट में पेशी थी, जिसके लिए इंदौर पुलिस की टीम आरोपी को लेकर डग आई थी और डग पुलिस को सौंपा था। पेशी के बाद इंदौर लौटते समय यह हमला हुआ।
विज्ञापन


कैसे हुआ हमला
इंदौर पुलिस की टीम एनडीपीएस के मामले में इंदौर जेल में बंद आरोपी लियाकत खान पुत्र करीम खान को पेशी के लिए भवानी मंडी ले जा रही थी। कोर्ट में पेशी के बाद बुधवार रात को इंदौर पुलिस की टीम लियाकत को लेकर इंदौर लौट रही थी। इस दौरान उनके साथ परिवार के लोगों की एक अल्टो कार भी चल रही थी। लौटते वक्त रात करीब दस बजे कुछ बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को रोका। चाचूर्णी गांव में कार और बाइक पर आए करीब 10 से ज्यादा लोगों ने पुलिस की बस को घेर लिया। बस रुकते ही बदमाशों ने मिलकर पुलिस पर हमला कर दिया। हमलावर आरोपित लियाकत को छुड़ाकर ले गए। जब पुलिसकर्मी नीचे उतरे तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इंदौर पुलिस की टीम में 4 लोग थे और बदमाश सात थे। इस दौरान मारपीट में एक पुलिसकर्मी गोविंद सिंह घायल हो गया। इसके बाद बदमाश आरोपी को छुड़ाकर फरार हो गए। हमले की सूचना पर डीएसपी प्रेम कुमार चौधरी और डग थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी और हमलावर भाग चुके थे। डीएसपी प्रेम सिंह चौधरी ने बताया कि पुलिस ने देर रात को ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवार को सुबह पुलिस ने छुड़ाकर ले जाने वाले आरोपी को मालवा के जंगल से पकड़ लिया गया। मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें