फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: भाई को मैसेज कर जहर खाया, पिता होटल पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी

Sun, 04 Jun 2023 06:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

वह अपने घर से बिना बताए लापता हो गया था। जब उसने होटल से जानकारी दी कि वह जहर खा रहा है तो परिजन तुरंत होटल पहुंचे लेकिन तब तक उसने जहर खा लिया था। 
विज्ञापन
Indore Crime News - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक ने होटल के कमरे में जहर खा लिया। वह तीन दिन से घर से लापता था। वह एक होटल में ठहरा हुआ था और जान देने के पहले अपने चचेरे भाई को मैसेज कर वहीं से बताया कि वह आत्महत्या कर रहा है। पुलिस के मुताबिक इंदौर के एरोड्रम थाना इलाके में रहने वाले नीरज (28) पुत्र महेन्द्र वर्मा ने आत्महत्या कर ली। वह अपने घर से बिना बताए लापता हो गया था। जब उसने होटल से जानकारी दी कि वह जहर खा रहा है तो परिजन तुरंत होटल पहुंचे लेकिन तब तक उसने जहर खा लिया था। 
विज्ञापन


इमरजेंसी चाबी से कमरे का दरवाजा खुलवाया
परिजन ने होटल के कर्मचारियों से बोलकर इमरजेंसी चाबी से कमरे का दरवाजा खुलवाया लेकिन तब तक उसकी हालत बहुत बिगड़ चुकी थी। परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए। यहां से डॉक्टरों ने एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया। एमवाय अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बार उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक विद्या पैलेस कॉलोनी में रहने वाला नीरज शनिवार को इलाके के ही एंजल होटल के कमरे में बेसुध मिला। नीरज ने अपने चचेरे भाई बबलू को वॉट्सएप पर मैसेज कर जान देने की बात कही थी। यह जानकारी मिलने के बाद बबलू ने नीरज के पिता महेन्द्र को बताया और वे होटल पहुंचे पर नीरज को बचा नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें