फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather Update :अरब सागर का सिस्टम सक्रिय, तेज हवाएं दे रही फिर मालवा-निमाड़ में बारिश के संकेत

Sun, 17 Sep 2023 11:57 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण मालवा निमाड़ बेल्ट में सितंबर के अंतिम सप्ताह में फिर बारिश हो सकती है।  बंगाल की खाड़ी के अेाडिशी तट की तरफ से आए सिस्टम के कारण इंदौर और आसपास के हिस्से में बारिश ज्यादा हुई।
विज्ञापन
इंदौर में फिर होगी बारिश - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में 40 घंटों में 12 इंच बारिश होने के बाद अगले दो-तीन दिन आसमान साफ रहेगा, लेकिन रविवार से इंदौर में हवा की रफ्तार तेज हो गई, जो सितंबर माह के अंत तक फिर बारिश का संकेत दे रही है। अरब सागर में बना निम्न दबाव का क्षेत्र 23 सितंबर से फिर मालवा निमाड़ में पानी बरसा सकता है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने 23 से 26 सितंबर तक बारिश की भविष्यवाणी की है, हालांकि निम्न दबाव का क्षेत्र होने से बारिश मध्यम स्तर की होगी। तेज बारिश के कारण बीते दो दिनों में शहर के जो हालात बिगड़े हैं, वैसा मध्यम बारिश के दौरान नहीं होगा।

शनिवार रविवार को हुई बारिश ने इंदौर में 61 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। 40 घंटे में 12 इंच बारिश होने से शहर के ज्यादातर हिस्से टापू में तब्दील हो गए। अभी भी शहर के कुछ हिस्सों में पानी भरा हुआ है। रविवार रात भी बारिश होती रही, लेकिन सोमवार सुबह से शहर हवाओं के आगोश में था। तेज हवा बादलों को उड़ा कर ले गई। मौसम विभाग कहना है कि अब कम दबाव का क्षेत्र पश्चिमी मप्र और साउथ-ईस्ट राजस्थान की तरफ बना हुआ है। उसका असर गुजरात में भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन


दो-तीन दिन चलेगी हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण मालवा निमाड़ क्षेत्र में सितंबर के अंतिम सप्ताह में फिर बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी के ओडिशा तट की तरफ से आए सिस्टम के कारण इंदौर और आसपास के हिस्से में बारिश ज्यादा हुई। इस सिस्टम का केंद्र भी मालवा क्षेत्र था। अब चक्रवात आगे बढ़ गया है, लेकिन दूसरा सिस्टम फिर अरब सागर से सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से तेज हवाएं चलना शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें