फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर के विधानसभा क्षेत्रों के अलावा ग्लोबल गार्डन में हुआ पौधारोपण

Sun, 19 Feb 2023 01:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रवासी भारतीय दिवस के दौरान शहर में आए प्रवासी भारतीयों ने ग्लोबल गार्डन में पौधे लगाए गए । इस उद्यान में लगाए गए पौधों पर बारकोड भी लगाए गए। नगर निगम द्वारा यहां पर लगाए गए पौधों काे अंकुर एप से जोड़ा गया है।

विज्ञापन
ग्लोबल गार्डन में लगाए पौधे। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को इंदौर सहित प्रदेशभर में वृहद पौधारोपण किया जा रहा है। शहर में रविवार को सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्रा की शुरुआत पौधारोपण से की गई। विधायकों के साथ क्षेत्र के लोगों अपने उद्यान में पौधारोपण किया। इसके अलावा सभी विधानसभा क्षेत्रों में आम लोगों को 500-500 फलदार पौधों का वितरण किया गया।

विज्ञापन


शहर में पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत इंदौर में स्कीम नंबर 136 में बनाए गए ग्लोबल गार्डन में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर कलेक्टर इलैया राजा टी, निगमायुक्त प्रतिभा पाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे है। लगाए गए पौधों की देखभाल के लिए गार्डन में कर्मचारी भी तैनात किए गए है।

प्रवासी भारतीय दिवस के दौरान शहर में आए प्रवासी भारतीयों ने ग्लोबल गार्डन में पौधे लगाए गए । इस उद्यान में लगाए गए पौधों पर बारकोड भी लगाए गए। नगर निगम द्वारा यहां पर लगाए गए पौधों काे अंकुर एप से जोड़ा गया है। जिन प्रवासी भारतीयों ने यहां पर पाैधे लगाए है, उन्हें पौधो की वृद्धि के फोटो भी भेजे जाएंगे।

ग्लोबल गार्डन में फलदार व वानिकी प्रजाति के पौधे लगाए गए है। अभी इस गार्डन में करीब चार हजार पौधे लगाए जा चुके है। नगर निगम द्वारा ग्लोबल गार्डन में सघन पौधारोपण कर इस क्षेत्र में हरित फेफड़ों के रुप में विकसित किया जा रहा है। इस गार्डन के पास एक सिटी फारेस्ट भी विकसित किया गया है। वहां भी पौधेे लगाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें