फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anushka Sharma: अनुष्का ने बताई महू की गलियां: लिखा- यहां मैंने तैरना सीखा, स्कूटर पर घुमाते थे पापा

Tue, 07 Mar 2023 05:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Anushka Sharma Revisits Indore : यह घर महू में स्थित है। उनके पिता आर्मी में रहे और वे महू में रहते थे। यहां से उनकी कई सुनहरी यादें जुड़ी हुई हैं
विज्ञापन
Anushka Sharma - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुष्का शर्मा इंदौर में हुए भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली के साथ आईं थी। इस दौरान उन्होंने इंदौर में उन सब जगहों को विजिट किया जिनसे उनकी यादें जुड़ी हुई हैं। वे बचपन के अपने उस घर में भी गईं जहां पर उन्होंने अपने परिवार के साथ दिन बिताए थे। यह घर महू में स्थित है। उनके पिता आर्मी में रहे और वे महू में रहते थे। यहां से उनकी कई सुनहरी यादें जुड़ी हुई हैं जो उन्होंने अब शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रील बनाकर वहां की बातें बताई। अनुष्का ने रील में अपने घर को दिखाते हुए लिखा कि यह वही जगह है जहां उन्होंने पहली बार तैरना सीखा था। अनुष्का ने इस रील को ए वॉक डाउन द मेमोरी लेनज् का नाम दिया है।
विज्ञापन


यहीं पर मैंने पहली बार तैरना सीखा था
वीडियो में अनुष्का महू की गलियों में घूमती हुई दिख रही हैं। अनुष्का शर्मा ने रील के साथ लिखा है कि मध्यप्रदेश की यही वह जगह है, जहां मैंने पहली बार एक बच्चे के रूप में तैरना सीखा था। इसी जगह पर मेरा जन्मदिन मनता था। एक बार जन्मदिन पर मेरेे भाई को एक वीडियो गेम चाहिए था। उसने कहा कि तुम इसकी जिद करो यह बहुत अच्छा है। मैंने जन्मदिन पर जिद करके वह ले लिया लेकिन उस वीडियो गेम से हमेशा उसने ही खेला। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

">http://
विज्ञापन


कई सेलिब्रिटी ने इस पर कमेंट किया
इसी जगह पर मैंने अपने पिता के साथ स्कूटर की सवारी की थी। अनुष्का ने महू और अपने पुराने घर की इस याद के साथ लिखा है कि यह जगह हमेशा ऐसे ही मेरे दिल का हिस्सा होगी। अनुष्का जहां रहा करती थी उस पुराने घर में जाकर फोटो भी क्लिक करवाए। उनकी इस रील पर कुछ ही घंटों में मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इतना ही नहीं, कई बॉलीवुड अभिनेता, अभिनेत्रियों ने उनकी इस रील पर रिएक्ट कर कमेंट भी किया है। उल्लेखनीय है कि टेस्ट मैच खत्म होने के दूसरे दिन अल सुबह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उज्जैन महाकाल की शरण में भी पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने कुछ घंटे बिताए थे और भस्मारती में भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें