धर्मांतरण की शिकायत को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala digital
इंदौर के समीप दुधिया गांव में ईसाई समाज के कुछ लोग मुफ्त इलाज और पढ़ाई का लालच देकर धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहे थे। वे कुछ हिेन्दू परिवारों को ईसाई प्रार्थना में शामिल होने का दबाव बना रहे थे। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने फादर पर प्रकरण दर्ज किया है। ग्रामीणों ने बताया कि ये लोग गांव में सामुहिक प्रार्थना करवाने के लिए आते है और ग्रामीणों को कहते थे कि तुम्हारे देवी-देवता की पूजा करने से कुछ नहीं होगा, बल्कि नुकसान होगा। ईसाई धर्म अपना लो, हमारे साथ प्रार्थना करो, फिर देखना तुम लोगों को जीवन कितना बदल जाएगा।
तीन माह से प्रार्थना करवा कर कई परिवारों को ईसाई बनाया
ग्रामीणों ने बताया कि तीन माह से फायदर क्रिेस नार्मन निवासी नायता मुंडला एक युुवक और एक महिला को लेकर गांव में प्रार्थना सभा कराने आ रहे थे। धर्मांतरण के लिए तीनों बस्तियों में जाकर ईसाई धर्म की प्रार्थना करवाकर कई लोगों को धर्म परिवर्तन करा चुके हैै।
पिता का गुजरात में इलाज हो जाएगा
दूधिया गांव में रहने वाले मोहित कौशल के पिता कई दिनों से बीमार है। उनके पास आरोपी क्रिस नार्मन सोमवार को आया और कहा कि तुम ईसाई बन सकते हो तो तुम्हारे पिता का गुजरात में इलाज हो जाएगा। तुम्हारे बच्चों को भी अच्छी स्कूल में पढ़ाएंगे। मोहित ने कहा कि मुझे मदद नहीं चाहिए तो आरोपी कहने लगा कि यदि तुम ईसाई नहीं बने तो पिता कभी ठीक नहीं होंगे। परिवार तड़प-तड़प कर मरेगा। इससे बाद मोहित ने हिन्दू संगठन के कुछ पदाधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी और वे शिकायत करने थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दो लाख रुपये दो धर्म बदल लो
ग्रामीणों ने बताया कि धर्म बदलने के लिए दो लाख रुपये का लालच देते थे। फादर क्रिस ने गांव में एक नेटवर्क तैैयार कर लिया। उसमें कुछ महिलाएं भी शामिल है। यह महिलाएं दूसरी महिलाअेां के साथ मिलकर ईसाई धर्म का साहित्य बांटती है और परिवार को ईसाई धर्म अपनाने के फायदे गिनाकर उन पर दबाव बनाती हैै। जब महिलाएं राजी हो जाती है तो फिर फादर क्रिस आकर घर में प्रार्थना कराकर धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों को दूसरे परिवारों को लाने की बात कहते थे।