फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: पिता ने की दूसरी शादी, नाराज बेटे ने पेट में चाकू घोंपकर की हत्या, पत्नी से भी होता था नई मम्मी का झगड़ा

Sun, 30 Jun 2024 02:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दूसरी शादी से नाराज बेटे ने चाकू घोंपकर पिता की हत्या कर दी। आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। बेटे की पत्नी भी नई मम्मी से नहीं बनती थी। इससे घर में तनाव का माहौल था।
विज्ञापन
इंदौर में हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में फिर एक हत्या हो गई। एक युवक अमन सिंह ने अपने ही पिता कमल पिता धन सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी। अमन अपने पिता की दूसरी शादी से था नाराज। आए दिन घर खर्च को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होती थी। हत्या के पहले भी पिता और पुत्र के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद उसने किचन में रखा चाकू पिता के पेट में घोंप दिया। घायल अवस्था में परिजन कमल को अस्पताल लेकर गए, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के कुंदन नगर की है। कमल की पहली पत्नी का निधन हो गया था। पहली पत्नी से दो बेट और दो बेटियां है। चारों का विवाह हो चुका था। कमल अपने बड़े बेटे अमन के साथ रहता था। कमल ने सालभर पहले दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद परिवार का खर्च और बढ़ गया था। इससे बेटा अमन नाराज था । इस बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था।

कमल की दूसरी पत्नी निशा से भी अमन की पत्नी की अनबन चलती रहती थी। शुक्रवार को भी चारों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद अमन ने चाकू से पिता पर वार कर दिया और वह फरार हो गया। मामले में राजेंद्र नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी अमन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें