फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: टीम इंडिया की जीत का जश्न मना इंदौर के राजवाड़ा पर, हजारों की भीड़ जमा, खूब हुई आतिशबाजी

Sun, 30 Jun 2024 12:03 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

तिरंगा झंडा लेकर युवा राजवाड़ा की तरफ आ रहे थे। भारत माता की जय, सबसे आगे होंगे हिन्दूस्तानी जैसे नारों से राजवाड़ा गूंज उठा। राजवाड़ा के अलावा छावनी, रीगल तिराहा, 56 दुकान व शहर के अन्य स्थानों पर भी जीत का जश्न मना।
विज्ञापन
राजवाड़ा पर जीत का जश्न। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार जीत के जश्न में इंदौर भी देर तक डूबा। जैसे ही टीम इंडिया जीती। शहर में दीपावली जैसा नजारा था। चारों तरफ पटाखों की गूंज सुनाई दे रही थी। क्रिकेटप्रेमियों का जमघट राजवाड़ा पर जुट गया।

विज्ञापन


रात 12 बजे चौक के चारों तरफ भीड़ ही भीड़ थी। तिरंगा झंडा लेकर युवा राजवाड़ा की तरफ आ रहे थे। भारत माता की जय, सबसे आगे होंगे हिन्दूस्तानी जैसे नारों से राजवाड़ा गूंज उठा। राजवाड़ा के अलावा छावनी, रीगल तिराहा, 56 दुकान व शहर के अन्य स्थानों पर भी जीत का जश्न मना। घरों में रखे पटाखे लोगों ने निकाल कर जलाए। राजवाड़ा रात एक बजे तक जश्न के माहौल से सराबोर रहा।

टी-20 वर्ल्ड कप के फायनल में भारतीय टीम ने जैसे ही दक्षिण अफ्रीका को हराया तो लोग टीवी सेट्स छोड़कर घरों से बाहर आ गए। सूनी गलियों में चहल-पहल शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद पटाखों के शोर चारों तरफ से सुनाई देने लगे। घरों के बाहर जश्न मनाने के बाद शहरवासियों ने राजवाड़ा की राह पकड़ ली। चौक पर ढोलक बच रहे थे और युवकों की टोली नाचकर अपनी खुशियों का इजहार कर रही थी।
विज्ञापन


कई लोग परिवार के साथ चारपहिया वाहनों पर निकले। कोई वाहन की छत पर बैठकर नारे लगा रहा था तो कोई बोनट पर झंडा लहरा कर खुशियां मना रहा था। देर रात तक शहर में भारतीय टीम की जीत का जश्न मना।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें