फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: साथ में शराब पीने के बाद लड़की ने संबंध बनाने से मना कर दिया, कैंची मारकर हत्या कर दी

Wed, 13 Dec 2023 10:34 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में हुई हत्या का आरोपी गुना से पकड़ाया। दस दिन पहले ही युवती से दोस्ती की थी। हत्या के बाद गुना भाग गया था। 
 
विज्ञापन
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौ दिसंबर शनिवार को इंदौर में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने गुना से युवक को गिरफ्तार किया और इंदौर लेकर आई। इंदौर में उसने बताया कि दस दिन पहले ही युवती से उसकी दोस्ती हुई थी और हत्या से पहले दोनों ने साथ में शराब पी थी। शराब पीने के बाद युवक उसके साथ संबंध बनाना चाहता था लेकिन युवती ने मना कर दिया था। इस पर उसने युवती की हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर मुलाकात हुई थी
आरोपी प्रेमी का नाम प्रवीण धाकड़ है। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह इंदौर में गोदरेज कंपनी में काम करता है। घटना के 10 दिन पहले ही उसकी निकिता प्रजापति से मुलाकात हुई थी। इससे पहले दोनों इंस्टाग्राम पर फ्रेंड थे। दोनों इंदौर में ही मिले और साथ रहने के लिए राजी हो गए। वे दोनों साथ में रहकर शराब पीते थे।

निकिता के 50 हजार फालोअर्स थे
एडीसीपी जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि निकिता प्रजापति सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर थी। उसके इंस्टाग्राम पर 50 हजार फॉलोअर्स थे। वह कई साल से अपने परिवार से अलग रह रही थी। कुछ दिन से प्रवीण उसके साथ में रह रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें