फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: आप ने तीन विधानसभा क्षेत्रों में खड़े किए दावेदार, कांग्रेस और भाजपा को कड़ी टक्कर की तैयारी

Tue, 03 Oct 2023 10:52 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के विधानसभा एक और चार के साथ महू से भी आप ने दावेदार खड़ा कर दिया है। आम आदमी पार्टी इंदौर में स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापार के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। 
 
विज्ञापन
डॉक्टर पीयूष जोशी, सुनील चौधरी और अनुराग यादव। ( फोटो में बाएं से दाएं) - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने इंदौर के तीन विधानसभा क्षेत्रों में दावेदार खड़े कर दिए हैं। विधानसभा एक, चार और महू से आप ने नामों की घोषणा कर दी है। एक से अनुराग यादव चार से डॉक्टर पीयूष जोशी और महू से सुनील चौधरी दावेदारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


व्यवस्था की सर्जरी के लिए राजनीति में उतरे डॉक्टर पीयूष जोशी
डॉक्टर पीयूष जोशी आप के प्रदेश प्रवक्ता हैं। वे कहते हैं कि मैं आज मप्र की व्यवस्थाओं की सर्जरी करने की बेहद आवश्यकता है। वे स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापार की नीतियों को बेहतर करने के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बेहतर सरकारी स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक और लोकल बिजनेस ऑथोरिटी की मांग की है। उनका मानना है कि इन तीनों मुद्दों पर काम करके ही प्रदेश को बेहतर दिशा में आगे ले जाया जा सकता है। 



आप के लिए कई बार जेल गए अनुराग यादव
अनुराग यादव आम आदमी पार्टी के आंदोलनों में कई बार जेल जा चुके हैं। उन्होंने बीकाम किया है और 2015 से पार्टी से जुड़ गए थे। उन्हें पार्षद चुनाव के समय आलीराजपुर का प्रभार दिया गया था। अनुराग का कंस्ट्रक्शन का काम है। वे एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं जहां पर भाजपा से कैलाश विजयवर्गीय और कांग्रेस से संजय शुक्ला की दावेदारी है। इसे इंदौर में सबसे रोमांचक मुकाबले वाली सीट माना जा रहा है। 
विज्ञापन


राजनीति को समाजसेवा का क्षेत्र मानते हैं सुनील चौधरी
सुनील चौधरी महू से आप के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। वे राजनीति को समाजसेवा का क्षेत्र मानते हैं। उन्होंने एलएलबी किया है और कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। सुनील युवाओं के बीच भी खासे लोकप्रिय हैं और कई खेल संगठनों से भी जुड़े हैं। रक्तदान, पौधरोपण, शिक्षण सामग्री में मदद जैसे काम वे अपने समूहों के साथ लंबे समय से कर रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें