फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: तीसरी मंजिल पर कपड़े सुखाने गए युवक की पैर फिसलने से मौत

Sun, 02 Jul 2023 11:34 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शुभ लाभ टाॅवर में रहने वाले शेख डेनियल पिता नईमुद्दीन की बालकनी से गिरने से मौत हो गई। पिता का ट्रांसपोर्ट का कामकाज है। परिवार फ्लैट नंबर 315 में रहता है। मां ने वाशिंग मशीन में कपड़े धोए थे और शेख को उसे सुखाने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के खजराना क्षेत्र की एक मल्टी से गिरकर युवक की मौत हो गई। युवक को उसकी मां ने कपड़े सुखाने के लिए भेजा था। वह बालकनी मेें पहुंचा और पैर फिसलने से मौत हो गई। उसे गिरने हुए मल्टी के अन्य लोगों ने देखा। इसके बाद छोटा भाई और मां उसे एमवाय अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

खजराना पुलिस के अनुसार शुभ लाभ टाॅवर में रहने वाले शेख डेनियल पिता नईमुद्दीन की बालकनी से गिरने से मौत हो गई। पिता का ट्रांसपोर्ट का कामकाज है। परिवार फ्लैट नंबर 315 में रहता है। मां ने वाशिंग मशीन में कपड़े धोए थे और शेख को उसे सुखाने के लिए कहा था। तब फ्लैट मेें छोटा भाई आसिफ भी था। शेख बालकनी में कपड़े सुखाने लगा, तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह बालकनी से गिर गया। उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई।

विज्ञापन


शेख के गिरने की आवाज सुन छोटा भाई और  मां नीचे दौड़े। तब पिता व्यापार के सिलसिले में उज्जैन गए थे। उन्हें सूचना दी तो वे सांवेर से वापस इंदौर लौटे और सीधे एमवाय अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक शेख की मौत हो चुकी थी। खजराना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत की वजह पैर फिसलना ही सामने आया हैै। शेख अपने पिता के व्यापार में हाथ बंटता था और वह दसवीं कक्षा तक पढ़ा था।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें