फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: सूरत जाने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बस कंडक्टर और क्लीनर हिरासत में

Sat, 15 Jan 2022 03:34 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में बस कंडक्टर और क्लीनर ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला सूरत जाने के लिए बस स्टैंड पर बैठी थी। उससे बात कर झांसे में लिया और सुनसान जगह ले जाकर वारदात की। पुलिस ने आरोपी कंडक्टर, क्लीनर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में बस कंडक्टर और क्लीनर ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला सूरत जाने के लिए बस स्टैंड पर बैठी थी। उससे बात कर झांसे में लिया और सुनसान जगह ले जाकर वारदात की। पुलिस ने आरोपी कंडक्टर, क्लीनर को हिरासत में लिया है। ड्रायवर से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महिला गंधवानी की निवासी है। शुक्रवार रात को वह गंधवानी से इंदौर आई थी। उसे काम की तलाश में सूरत जाना था। वह बस स्टैंड पर बैठकर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान इंदौर से रतलाम के बीच चलने वाली पंजाबी ट्रैवल्स की बस का क्लीनर मेहरबान और कंडक्टर धर्मेन्द्र महिला को अकेले देख उसके पास पहुंचे। दोनों ने महिला से बात शुरू की। उसे कहा कि रात अधिक हो गई है। इसके बाद ठहरने का बोलकर एमओजी लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में ले गए। यहां दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। देर रात को महिला थाने पहुंची और घटना बताई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस  ने बताया कि 32 साल की आदिवासी महिला के साथ कंडक्टर धर्मेन्द्र और क्लीनर मेहरबान ने दुष्कर्म किया। दोनों को हिरासत में लिया है। बस के चालक करण से भी पूछताछ कर रहे हैं। शुरुआती पूछताछ में चालक करण ने बताया कि रात को बस स्टैंड पर बस खड़ी करने के बाद क्लीनर और कंडक्टर को बस के साथ छोड़कर वह घर चला गया था। शनिवार सुबह जब वह गंगवाल बस स्टैंड आया, तब तक उसे कुछ पता नहीं था। बताया जा रहा है कि महिला का पति इंदौर के खजराना क्षेत्र में रहता है। महिला पति से अलग रह रही थी। सूरत में मजदूरी का काम शुरू किया था इसी सिलसिले में गंधवानी से इंदौर आई थी और  सूरत जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें