फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: तीन साल के बेटे को लेकर ट्रेन के सामने कूदी महिला, भाई के आरोप- ससुरालवाले रुपयों की बात पर करते थे प्रताड़ित

Wed, 23 Mar 2022 12:39 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर निवासी महिला  अपने तीन साल के बेटे के साथ ट्रेन के सामने कूद गई। दोनों की मौत हो गई। इस मामले में महिला के भाई ने आरोप लगाए कि ससुरालवाले रुपयों को लेकर परेशान करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मृतका संध्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन पहले ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने वाली महिला के मामले में नई बात सामने आई है। महिला को उसके ससुरालवाले प्रताड़ित करते थे। इससे तंग आकर वह अपने तीन साल के बेटे को गोद में लेकर ट्रेन के सामने कूद गई। दोनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों इंदौर निवासी महिला अपने तीन साल के बेटे के साथ देवास पहुंची। वह घर पर कोचिंग जाने का कहकर निकली थी। रेलवे स्टेशन के पास महाकाल कॉलोनी के रेलवे ट्रेक पर बेटे को गोद में लेकर ट्रेन के सामने कूद गई। इससे दोनों की मौत हो गई। पति ने जब पत्नी के मोबाइल पर कॉल किया तो घटनास्थल पर मौजूद युवक ने कॉल उठाया और घटना की जानकारी दी। मृतका की शिनाख्त संध्या  पति शिवशंकर यादव (27) निवासी फीनिक्स टाउनशिप इंदौर कसे रूप में हुई। बेटे का नाम वंश था। इस मामले में मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर रुपये मांगने के आरोप लगाए हैं। भाई विशाल निवासी इटावा, यूपी ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले पैसों के लिए दबाव बना रहे थे। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। पहले एक बार एक लाख रुपये मांगे थे। मैंने डाल दिए थे। दो दिन पहले बहन का जेठानी के साथ भी विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पारिवारिक स्थितियों की जानकारी जुटा रही है। संबंधितों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें