फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: अमेजन आईडी हैक कर टैक्स बचाने ऑनलाइन खरीदता था मोबाइल फोन, सायबर सेल ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 18 Jan 2022 05:32 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में अमेजन आईडी हैक कर 21 लाख रुपये के 68 मोबाइल फोन खरीदने वाले आरोपी को सायबर सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीते 3 महीने से अलग-अलग डेबिट-क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर फोन खरीदता था और कमीशन पर बेचता था। 
विज्ञापन
इंदौर में धोखाधड़ी के आरोपी को सायबर सेल ने पकड़ा (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेजन आईडी हैक कर धोखाधड़ी से 21 लाख रुपये के 68 मोबाइल फोन खरीदने वाले आरोपी को राज्य सायबर सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रतीक लालवानी ने अपनी दुकान पर मोबाइल खरीदने आए अमर परवाल की अमेजन आईडी को हैक कर टैक्स बचाने के लिए धोखाधड़ी की थी। आरोपी अमेजन का प्राइम मैम्बर बनकर अलग-अलग डेबिट और क्रेडिट कार्ड का उपयोग करता था। ऑनलाइन खरीदे गए मोबाइल फोन को वो अपनी दुकान पर कमीशन में बेच दिया करता था। बीते तीन महीनों से आरोपी पीड़ित की आईडी हैक कर ऑनलाइन शॉपिंग कर रहा था। उसने ऑनलाइन 68 मोबाइल फोन खरीदे थे, जिनकी कीमत 21 लाख रुपये थी। 
विज्ञापन

  
ऐसे हैक की अमेजन आईडी
पीड़ित अमर परवाल आरोपी प्रतीक लालवानी की दुकान पर मोबाइल खरीदने गया था, जिसके लिए उसे लोन चाहिए था। इस दौरान आरोपी ने उसे अमेजन से लोन पर ईएमआई करवाने की बात कही और पीड़ित से उसके अमेजन एप्लीकेशन का यूजर आईडी ले लिया।आरोपी ने आईडी हैक कर उसका पासवर्ड रिसेट कर अमेजन की प्राइम मेम्बरशिप प्राप्त कर ली, जिसके बाद उस आईडी से 68 मोबाइल फोन ऑनलाइन खरीदे। 

अलग डेबिट और क्रेडिट कार्ड से की ऑनलाइन शॉपिंग 
आरोपी ने अमेजन आईडी से खरीदारी करने के लिए अलग-अलग डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया, साथ ही वो अलग-अलग शिपिंग एड्रेस पर मोबाइल फोन की डिलेवरी मंगवाया करता था। आरोपी ने पीड़ित के नाम से एक फेक मेल आईडी बनाकर अमेजन यूजर आईडी और मेल आईडी को भी बदल लिया था। 
विज्ञापन


ऐसे पकड़ा गया आरोपी
जांच के दौरान जब पुलिस ने पीड़ित के अमेजन आईडी की जानकारी अमेजन कंपनी से ली तो दो संदिग्ध मोबाइल नंबर पाए गए। मोबाइल नंबर की जानकारी पता करने पर सिल्वर पैलेस इंदौर के रहने वाले आरोपी प्रतीक लालवानी पिता सुभाष लालवानी की जानकारी सामने आई। आरोपी संदिग्ध मोबाइल नंबर को यूज करते पाया गया। गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि पीड़ित का अमेजन आईडी हैक कर, उसने तीन महीनों के लिए प्राइम मेम्बरशिप ली थी और 21 लाख रुपये कीमत के 68 मोबाइल फोन खरीदे थे। आरोपी ने कमीशन कमाने, जीएसटी और इनकम टैक्स बचाने के लिए धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से धोखाधड़ी में उपयोग किया गया एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और दो मास्टर कार्ड जब्त किए हैं। आरोपी पर धारा 419, 420 भादवि एवं 66सी, 66डी आइटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें