फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: जीएसीसी में छात्रों से मारपीट के मामले में हुआ हंगामा, करणी सेना ने कॉलेज के बाहर किया प्रदर्शन

Wed, 22 Dec 2021 04:44 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कॉलेज में बाहरी छात्रों के प्रवेश के मामले में इंदौर के आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में बुधवार को बवाल मचा। करणी सेना ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। 
विज्ञापन
शासकीय आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉलेज में बाहरी छात्रों के प्रवेश के मामले में इंदौर के आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में बुधवार को बवाल मचा। करणी सेना ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करणी सेना के कार्यकर्ता जीएसीसी पहुंचे। यहां जमकर नारेबाजी करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बल मौके पर पहुंचा। करणी सेना के कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

करणी सेना के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कॉलेज में करणी सेना से जुड़े छात्रों के साथ मारपीट की गई। इसके बाद पुलिस में उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाया। पुलिस ने जो कार्रवाई की वह गलत है। हम शिकायत दर्ज करना चाहते हैं कि जो दोषी है उस पर कार्रवाई की जाए। कॉलेज सक्रिय छात्र संगठन के जो लोग पास आउट हो चुके हैं वे भी कॉलेज आते हैं और माहौल बिगाड़ते हैं। बाहरी छात्रों के खिलाफ कॉलेज प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


इधऱ पुलिस ने करणी सेना के कार्यकर्ताओं की बात सुनी और उनसे ज्ञापन लिया। इसके बाद मामला शांत करवाया। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज में अभाविप, एनएसयूआई से जुड़े लोग चाहते हैं कि करणी सेना के छात्र कॉलेज में प्रवेश न ले सकें। क्योंकि करणी सेना कॉलेज में आई तो सक्रिय हो जाएगी। इसलिए उन्होंने मारपीट की। जिन लोगों ने मारपीट की है वे काफी समय पहले ही पास आउट हो चुके हैं और छात्र राजनीति में दखल दे रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले के बाद कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि कॉलेज में परिचय पत्र देखकर ही प्रवेश दिया जाएगा। बाहरी छात्रों को प्रवेश नहीं देंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें