पत्नी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं विधायक संजय शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिन पहले इंदौर के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय का डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। अब कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला अपनी पत्नी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विधायक गर्मजोशी से थिरकते दिख रहे हैं।
दरअसल इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 1 से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला का जोर से झटका लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वे एक समारोह में अपनी पत्नी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। फिल्मी गीत 'जोर का झटका हाय जोरो से लगा, शादी हो गई उमर कैद की सजा' पर अलग-अलग स्टेप्स में थिरक रहे हैं। उनकी पत्नी अंजली शुक्ला भी साथ में कदम मिलाती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो शुक्ला के पारिवारिक विवाह समारोह का है। रविवार को महिला संगीत का कार्यक्रम था जिसमें विधायक अपनी पत्नी के साथ नाचते हुए नजर आए। सूट-बूट में सज-धजकर विधायक ने इस गाने पर जोरदार डांस किया जिसकी तारीफ भी हो रही है। बता दें कि इसके पहले भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय एक समारोह में डांस करते नजर आए थे वहीं उनके पिता भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने माइक पर गीत गाया था।