फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: घर की जरुरत पूरी करने के लिए महिला ने चुरा लिए "भगवान'', पुलिस ने किया गिरफ्तार तो कहा-रुपयों के लिए की चोरी

Mon, 09 May 2022 01:23 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के बाणगंगा इलाके में स्थित नटेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी की आरोपी महिला निकली। उसने घर की जरुरत पूरी करने के लिए भगवान और उनकी सामग्री चुरा ली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो बोली कि रुपयों की जरुरत थी। 
विज्ञापन
चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार महिला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बाणगंगा क्षेत्र में नटेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसी ने मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की थी। चोरी के बाद जिस व्यापारी को सामान बेचा था उसे भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। महिला का कहना है कि घर की जरुरतें पूरी करने के लिए उसने चोरी की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 7 मई को नटेश्वर महादेव मंदिर कुम्हारखाड़ी के पुजारी लव दीक्षित पिता कृष्ण गोपाल दीक्षित निवासी बाणगंगा ने रिपोर्ट लिखाई थी। पुजारी ने बताया था कि वे कुम्हारखाड़ी पर स्थित नटेश्वर महावेद मंदिर में पूजा-पाठ करते हैं। 5-6 मई की मध्यरात्रि में कोई अज्ञात चोर मंदिर के मैन गेट का ताला तोड़कर मंदिर में घुसा। नटेश्वर महादेव के ऊपर लगा हुआ पीतल का घण्टा, पीतल के जलाधारी, नाग देव, तांबे के लोटे, आरती की थाली, कलश आदि चुराकर ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। चोर का पता लगाने के लिए थाना प्रभारी बाणगंगा राजेन्द्र सोनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। इनमें एक महिला मंदिर में चोरी करते नजर आई। चोरी करने के बाद महिला ने मंदिर के बाहर लगे प्याऊ से पानी पीया और चुराया गया सामान बोरे में भरकर सिर पर रखकर चलती बनी।
विज्ञापन

बर्तन दुकान संचालक से जब्त किया पीतल का घंटा - फोटो : सोशल मीडिया
तलाश करने पर पुलिस ने सोनू पति आकाश जायसवाल (28) निवासी कमला नेहरु नगर गार्डन के पास इंदौर को हिरासत में लिया और पूछताछ की। महिला ने जुर्म कुबूल किया। उसके घर से चोरी की जलाधारी, तांबे व पीतल के नाग देव, कलश, घंटी, लड्डू गोपाल, सात  नग लोटे, आरती की थाली, चरणामृत का  बर्तन आदि बरामद किए। महिला ने बताया कि मंदिर का पीतल का घण्टा उसने वृंदावन कॉलोनी में एक बर्तनवाले को बेच दिया था। इस पर पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले मातेश्वरी बर्तन भंडार दुकान के संचालक मोहित वर्मा पिता चंद्रशेखर वर्मा (30) निवासी बड़ा गणपति इंदौर को गिरफ्तार किया और आईपीसी 411 के तहत उस पर केस दर्ज किया। उसके घर से पीतल का घण्टा बरामद किया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे रुपयों की जरुरत थी। घर की जरुरत पूरी करने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे, इसलिए उसने मंदिर में चोरी की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें