फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: सूने घर में दिनदहाड़े कर रहे थे चोरी, पड़ोसी ने व्हाट्स एप मैसेज कर लोगों को बुलाया, चोर की हुई धुनाई

Fri, 03 Jun 2022 01:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक सूने घर में दिनदहाड़े चोरी की नियत से घुसे दो चोरों को चोरी करना महंगा पड़ गया। चोरों की जानकारी लगने के बाद कॉलोनीवासियों ने एक चोर को रंगे हाथों पकड़ा और उसकी जमकर धुनाई कर दी। हालांकि दूसरा चोर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
मौके से पकड़ा गया चोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में चोरों के दिनदहाड़े चोरी करना महंगा पड़ गया। चोर जैसे ही सूने घर में चोरी करने पहुंचे पड़ोसियों ने चोरों को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। जानकारी के अनुसार इंदौर के पॉश इलाके महालक्ष्मी में दो युवक एक सूने घर में दिनदहाड़े चोरी कर रहे थे। चोरों ने जैसे ही पेंचकस से ताला तोड़ और अंदर घुसे, उसी दौरान पड़ोसी ने गेट की आवाज सुनकर चोरों को देख लिया, जिसके बाद पड़ोसी ने कॉलोनी के व्हाट्स एप ग्रुप पर मैसेज डालकर सभी को इकट्ठा किया। चोर अलमारी में रखे 1 लाख रुपये निकाल रहे थे, चोरी की पूरी वारदात घर में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कॉलोनी के लोग घर में पहुंचे और चोरों पर धावा बोल दिया। दोनों चोर रुपये लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरा छत से गिरने में एक चोर का पैर टूट दया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


कॉलोनी वालों ने चोर की धुनाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी संतोष दुधी ने बताया कि आरोपी का नाम विशाल है। उसके ऊपर पहले के भी कई अपराध दर्ज हैं, पुलिस ने आरोपी से चोर के एक लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें