फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: पालतू कुत्ते की मौत से पत्नी रहने लगी दुखी तो पति देखा नहीं गया, फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Wed, 23 Mar 2022 04:36 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक युवक ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उससे पत्नी का दुख नहीं देखा गया। पत्नी इसलिए दुखी थी क्योंकि मायके में पालतू कुत्ते की मौत हो गई थी। इस कारण वह सदमे से नहीं निकल पाई। यह युवक से देखा नहीं गया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या कभी ये सुना है कि पालतु कुत्ते की मौत का ऐसा सदमा लगे कि इंसान आत्महत्या कर ले। यकीन नहीं होता लेकिन इंदौर में ऐसा हुआ है। पालतू कुत्ते की मौत से पत्नी दुखी रहने लगी तो पति भी मानसिक रूप से परेशान हो गया। उससे पत्नी का दुख नहीं देखा गया तो आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


यह हैरान कर देने वाली घटना शहर के बजरंग नगर की है। यहां रहने वाले 26 साल के युवराज नाम के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवराज की आठ माह पहले शादी हुई थी। होली के त्योहार के चलते उसकी पत्नी मायके चली गई थी। दो दिन पहले ही वह वापस लौटी थी। पत्नी के मायके में पालतू श्वान था। बरसों से वह घर में रह रहा था और सभी घरवाले उससे लगाव रखते थे। जब पत्नी वहां गई तो पता चला कि पालतू श्वान की मौत हो गई। इसके बाद से पत्नी दुखी रहने लगी।  वापस ससुराल आई तो एक दिन खाना भी नहीं खाया और सुस्त रही। वह घर में भी कहती रहती कि कुत्ते की जगह उसकी मौत क्यों नहीं हुई। यह सब सुनकर युवराज को ठीक नहीं लगता था। वह डिप्रेशन में रहने लगा। जब वह पत्नी का दुख नहीं सह पाया तो उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और पता लगा रही है कि असली वजह क्या है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें