फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: नौवीं कक्षा के छात्र को पसंद आ गई स्कूल टीचर, फिर किया कुछ ऐसा कि सुनने वाले हो गए हैरान...

Tue, 12 Apr 2022 01:51 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कक्षा नौवीं में पढ़ने वाले छात्र को स्कूल की टीचर पसंद आ गई। उससे बात करने के लिए इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई। अश्लील मैसेज करने लगा। शिक्षिका ने पुलिस से शिकायत की तब जाकर पता चला कि मैसेज करने वाला स्कूल का छात्र ही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कक्षा नौवीं में पढ़ने वाले एक छात्र को अपनी स्कूल टीचर पसंद आ गई। वह एकतरफा प्रेम करने लगा। उसने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई और टीचर को अश्लील फोटो भेज दिए। टीचर ने पुलिस से शिकायत की तो जांच में खुलासा हुआ। तब तक टीचर को भी अंदाजा नहीं था कि फोटो भेजने वाला कोई उसका ही स्टूडेंट हो सकता है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक साइबर पुलिस ने एक नाबालिग छात्र को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार 16 जून 2021 को एक महिला ने अपनी रिश्तेदार के साथ आकर शिकायत की थी। इसमें बताया था कि इंस्टाग्राम पर अज्ञात व्यक्ति उसे अश्लील मैसेज भेजता है। बात करने का दबाव बनाता है। बात न करने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देता है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जांच के दौरान नाबालिग को पकड़ा और पूछताछ की तो पता चला कि फर्जी आईडी बनाकर उसने यह सब किया। नाबालिग छात्र कक्षा नौवीं में पढ़ता है। जिस स्कूल में वह पढ़ता है वहां की टीचर उसे पसंद है। इसके बाद से छात्र उस टीचर से बात करने के बहाने और तरीके ढूंढने लगा और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली। पुलिस ने पिता को सूचना दी और बेटे के साथ थाने पर बुलाया। वहां पूछताछ की तो छात्र ने अपराध कबूल किया। छात्र ने बताया कि स्कूल की टीचर पसंद होने से उससे बात करने के लिए इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई थी। पुलिस ने छात्र का मोबाइल और सिम जब्त कर उसे काउंसलिंग के लिए भेजा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें