फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: पुलिस लाइन में रहने वाले प्रधान आरक्षक ने लगाई फांसी, सुबह चाय देने गई पत्नी तब चला पता, पुलिस कर रही जांच

Mon, 02 May 2022 01:43 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के द्वारकापुरी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह परिवार के साथ राजेंद्र नगर स्थित पुलिस लाइन में रहता था। सुबह पत्नी जब चाय देने गई और दरवाजा नहीं खुला तब शंका हुई और दरवाजा तोड़ने के बाद हकीकत पता चली। 
विज्ञापन
मृतक पुलिसकर्मी मोहन सोलंकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस लाइन रहने वाले पुलिसकर्मी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक द्वारकापुरी थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ था। घटना के समय पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह जब पत्नी ने दरवाजा खटखटाया और नहीं खुला तो घटना की जानकारी मिली। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मृतक पुलिसकर्मी का नाम मोहन सोलंकी है। रविवार देर रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसकी जानकारी सोमवार सुबह मिली। बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से खरगोन का रहने वाला था। इंदौर में राजेंद्र नगर स्थित पुलिस लाइन में पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। वह द्वारकापुरी थाने में पदस्थ था।  पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह कमरे को अंदर से बंद करके सो रहा था। सुबह पत्नी चाय देने गई लेकिन मोहन ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पत्नी ने आसपास के लोगों को बुलाकर उनकी मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर मोहन फंदे पर लटका था। मृतक की पत्नी कोर्ट में बाबू है। यह बात सामने आई है कि प्रधानारक्षक मोहन सोलंकी कुछ समय से डिप्रेशन में था। संभवतः इसी के चलते आत्महत्या की होगी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें