फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: मेहमान बनकर शादी में गया बच्चा, 40 लाख रुपये का सोना लेकर हुआ गायब..भाजपा विधायक खुद पहुंचे थाने

Mon, 07 Feb 2022 04:00 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब चालीस लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात गायब हो गए। बच्चा मेहमान बनकर शादी में गया और बैग चुराकर भाग गया। पुलिस अब तलाश कर रही है कि बच्चा कौन था और कहां से आया था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोरों ने पुलिस की नींद उड़ाकर रख दी है। एक मामला सुलझता नहीं कि दूसरे मामले सामने आ जाते हैं। बड़ों के साथ अब बच्चे भी वारदात कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ मैरिज गार्डन में हुआ, जहां बच्चा करीब चालीस लाख रुपये का सोना चुराकर भाग गया। भाजपा विधायक खुद मामले को लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना रविवार रात करीब 11.30 बजे की है। एमआर-10 स्थित मदन महल गार्डन में विवाह समारोह था। वर व वधू पक्ष के लोग वरमाला के बाद शादी की अन्य रस्मों में व्यस्त थे। वधू पक्ष ने ज्वैलरी से भरा बैग स्टेज पर रखा दिया और कुछ देर बाद बैग चोरी हो गया। बताया जाता है बैग में करीब 750 ग्राम वजनी सोने के आभूषण रखे हुए थे। आभूषण वर व वधू पक्ष द्वारा उपहार में देने के लिए रखे थे। बैग चोरी होने की खबर मिलते ही शादी समारोह में हड़कंप मच गया। चेहरों की खुशियां उदासी में बदल गई। जब कैमरे में देखा तो पता चला कि सोने के जेवरात से भरा बैग एक बच्चा लेकर भागा है। आसपास तलाश भी की लेकिन बच्चे का सुराग नहीं मिला। जब इसकी सूचना मिली तो भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय भी हीरा नगर थाने पहुंचे और टीआई सतीश पटेल को पूरी घटना बताई। देर रात को ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और सीसीटीवी फुटेज देखे। पुलिस को मैरिज गार्डन से इस तरह चोरी में कड़िया सांसी गैंग पर शक है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गैंग के सदस्यों का पता लगा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें