फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में बेरोजगार ने दी जान: पढ़ाई के साथ-साथ करना चाहता था नौकरी, जॉब नहीं मिलने के तनाव में जहर खाया

Sun, 17 Apr 2022 04:37 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

एमए की पढ़ाई कर रहे युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक पढ़ाई के साथ ही नौकरी की तलाश कर रहा था। संभवतः नौकरी न मिलने के कारण तनाव में था और आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मृतक मनीष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी की तलाश कर रहे एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक के पिता आरक्षक है और आबकारी विभाग में रतलाम में पदस्थ है। युवक का एमवाय अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक युवक का नाम मनीष (22) है। वह राजाबाग कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। मनीष एमए में अध्ययनरत था और साथ में नौकरी की तलाश कर रहा था। उसके पिता बनेसिंह आबकारी विभाग रतलाम में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। मनीष ने शुक्रवार को जहर खाया था, जिसके बाद उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया था। यहां उपचार के दौरान गत दिनों मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मनीष का एक छोटा भाई और है। परिवार मूल रूप से गंधवानी का रहने वाला है। अभी तक यही माना जा रहा है कि मनीष नौकरी न मिलने के कारण  तनाव में था। पढ़ाई करने के साथ ही वह नौकरी की तलाश कर रहा था। संभवतः इसके चलते ही तनाव में था और इसी वजह से आत्महत्या की होगी। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें