फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: एसपी जैन का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मांगे पैसे, अधिकारी ने पोस्ट डालकर किया अलर्ट

Fri, 25 Sep 2020 11:26 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
इंदौर के एसपी महेशचंद्र जैन - फोटो : Facebook - mahesh.jain.796
विज्ञापन

साइबर अपराधियों की पहुंच अब इतनी तेज हो गई है कि वो आम जनता को पीछे छोड़ प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अफसरों के फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर पैसे मांग रहे हैं। इंदौर के एसपी महेशचंद्र जैन का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया और उससे लोगों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन



हालांकि एसपी महेशचंद्र जैन ने अपने वास्तविक फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट जारी कर इस बात की जानकारी दी और बताया कि उनके नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट चलाया जा रहा है, जो लोगों से पैसों की मांग कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर के एसपी महेशचंद्र जैन ने अपने फेसुबक अकाउंट से सभी दोस्तों और जानकारों को इस फर्जी अकाउंट के बारे में जानकारी दी और सतर्क किया कि अगर उनके पास ऐसा कोई पोस्ट आ रहा है तो कृपा उससे सावधान रहें। बता दें कि इससे पहले भी कई अफसरों के इस तरह फर्जी फेसुबक अकाउंट बनाए गए हैं। आईपीएस महेंद्र सिंह सिकरवार सहित अनेक अफसरों की इस तरह फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें