फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: बंद सूटकेस में बच्चा होने की अफवाह से फैली सनसनी, बाद में पता चला सूटकेस खाली था

Wed, 02 Feb 2022 07:55 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में सूटकेस के अंदर बच्चा होने की अफवाह उड़ी और सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में भीड़ लग गई। पुलिस भी पहुंचा। जांच की तो पता चला कि सूटकेस खाली था। बच्चा उसे अपने साथ लाया था और रास्ते में सो गया था।
विज्ञापन
अफवाह के बाद घटनास्थल पर लग गई भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूटकेस के अंदर बच्चा होने की अफवाह ऐसी फैली की सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में भीड़ लग गई औऱ लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। बाद में पुलिस पहुंची तो पता चला कि सूटकेस खाली था, उसमें बच्चा नहीं था। बच्चा अपने साथ घर से सूटकेस लाया था लेकिन रास्ते में सो गया और लोगों ने सूटकेस में बच्चा होने की अफवाह उड़ा दी।
विज्ञापन


घटना इंदौर के राऊ क्षेत्र की है। श्रमिक कॉलोनी नर्मदा रोड झोपड़ पट्टी का बच्चा अपने घर से ट्रॉली वाला सूटकेस लेकर एबी रोड ले गया था। बच्चे के माता-पिता कबाड़ इकट्ठा करते हैं और उसी में उन्हें एक सूटकेस मिला था। बच्चा उसी ट्रॉली वाले सूटकेस को लेकर खेलता रहता था। बुधवार को वह अपने घर से दूर चला गया था। एबी रोड पर सूटकेस लेकर वह सड़़क पर पहुंचा तो नींद आने पर उसे वहीं रखकर सो गया। इसी बीच यह अफवाह फैल गई कि सूटकेस में बच्चा है। पुलिस तक बात पहुंची। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। भीड़ को देखकर बच्चा भाग गया। बाद में जब बच्चा सूटकेस लेने पहुंचा तो पुलिस ने उसकी जानकारी पूछी। बच्चे ने अपना पता बताया। पुलिस उसे लेकर उसके घर पहुंची जहां उसके माता-पिता को उसे सौंपा गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि बच्चा ट्रॉली वाले सूटकेस से खेलता है और वह सूटकेस उनका ही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें