फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: खजराना गणेश मंदिर में बनेगा भक्त सदन, दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ, मंदिर प्रबंध समिति करेगी संस्कृत विद्यालय का निर्माण

Wed, 02 Feb 2022 07:39 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शिर्डी के साईं मंदिर की तर्ज पर अब इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में भी श्रद्धालुओं के ठहरने के इंतजाम होंगे। यहां भक्त सदन बनाया जाएगा। मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में इस पर निर्णय हुआ है। अन्य कई अहम निर्णय भी लिए गए हैं।
विज्ञापन
खजराना गणेश मंदिर इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में अब बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के इंतजाम भी रहेंगे। दूसरे जिलों और दूरस्थ गांवों से आने वाले लोग यहां रूक सकेंगे। मंदिर परिसर में प्रशासनिक कार्यालय के पास में खाली जमीन पर भक्त सदन बनाने के लिए प्रोजेक्ट बनाया गया है। 3 मंजिला इस भवन के निर्माण के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा डिजाइन पहले से ही तैयार कर ली गई है। मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में इस पर मुहर लगी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मंदिर परिसर में हुई बैठक में भक्त सदन के निर्माण के लिए कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति भी जारी कर दी गई है। जिला प्रशासन और नगर निगम भी यही चाहता है कि मंदिर परिसर में भक्त सदन बन जाए, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को आश्रय के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े। भक्त सदन निर्माण के लिए दानदाताओं से सहयोग लिया जाएगा। मंदिर प्रशासन द्वारा दानदाताओं से भी अपील की गई है कि आगे आकर ज्यादा से ज्यादा दान दें, ताकि निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। प्रयास यही है कि जल्द से जल्द निर्माण की नींव डाल दी जाए और साल पूरा होते-होते तीन मंजिला भवन बनकर तैयार हो जाए। इस संबंध में बुधवार को मंदिर प्रबंध समिति की बैठक हुई। जिसमें इस बात पर मुहर लग गई कि मंदिर के पास भक्त सदन बनाया जाएगा। यह निर्णय़ भी हुआ कि मंदिर प्रबंध समिति संस्कृत विद्यालय का निर्माण करेगी। खजराना गणेश मंदिर परिसर में प्रवचन हॉल भी बनेगा। वंश परंपरा के पुजारी ही गर्भगृह में पूजन कर सकेंगे। मंदिर के पुजारियों के लिए आचरण संहिता लागू की जाएगी। इस तरह के अन्य निर्णय भी प्रबंध  समिति की बैठक में लिए गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें