फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में किया फ्रॉड, इंटरपोल ने किया जर्मनी से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौर में धोखाधड़ी करने के एक आरोपी को इंटरपोल ने जर्मनी से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन


एंड्री ग्लुकोश्की एंटोलीविच पर इंदौर में 81 लाख के फ्रॉड का आरोप है। जनवरी में एमपी पुलिस ने इंटरपोल से उसको ढूंढने को कहा था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एंड्री फिलहाल जर्मन जेल में है और भारत में प्रत्यर्पण में करीब छह महीने का वक्त लगेगा।

इस तरह किया गया था धोखा

खबर के मुताबिक यूक्रेन की कंपनी Mriya-K ने जून 2011 में इंदौर की एक कंपनी एबी कॉर्पोरेशन को 81 लाख का एक ऑर्डर दिया। कंसाइनमेंट मिल जाने के बावजूद यूक्रेनी कंपनी ने पैसा देने से इंकार कर दिया।

कंपनी के प्रोपराइटर राम चंद्र सरानू ने यूक्रेनी कंपनी को तमाम पत्र लिखे लेकिन दूसरी ओर से कोई जवाब नहीं आया।

दिसंबर 2012 में सरानू ने इंदौर के MIG पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज कराया। इसके बाद उन्होंने हाइकोर्ट की शरण ली जहां उन्होंने कोर्ट से चार यूक्रेनी नागरिकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की अपील की।
विज्ञापन

इस तरह गिरफ्तारी हुई मुमकिन

फरवरी 2013 में हाइकोर्ट की इंदौर बेंच ने यूक्रेन का साथ हुई प्रत्यर्पण संधि का हवाला देते हुए पुलिस को आदेश दिया कि यूक्रेनियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाए।

अब इस मामले में गिरफ्तारी होने से सरानू को इंसाफ की आस बंधी है। पुलिस ने कहा कि,"प्रतीत होता है कि यूक्रेनी कंपनी का इरादा भुगतान करने का था ही नहीं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें