फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: कोरोना ने छीन ली एक और जिंदगी, नहीं रहे प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और पत्रकार प्रभु जोशी

Tue, 04 May 2021 03:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रभु जोशी के निधन की खबर सुन साहित्य जगत में शोक की लहर छा गई है। प्रभु जोशी एक चित्रकार, कहानीकार, संपादक, आकाशवाणी अधिकारी और टेलीफिल्म निर्माता के तौर पर जाने जाते थे।
विज्ञापन
नहीं रहे प्रभु जोशी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और पत्रकार प्रभु जोशी का निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित थे, उनका इलाज चल रहा था।  उनके निधन की खबर सुन साहित्य जगत में शोक की लहर छा गई है। प्रभु जोशी एक चित्रकार, कहानीकार, संपादक, आकाशवाणी अधिकारी और टेलीफिल्म निर्माता के तौर पर जाने जाते थे। इनके चित्र लिंसिस्टोन तथा हरबर्ट में ऑस्ट्रेलिया के त्रिनाले में प्रदर्शित हुए थे। प्रभु जोशी को गैलरी फॉर केलिफोर्निया (यूएसए) का जलरंग के लिए थामस मोरान अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। ट्वेंटी फर्स्ट सैचुरी गैलरी, न्यूयार्क के टॉप सेवैंटी में वे शामिल रहे।  भारत भवन का चित्रकला और मध्य प्रदेश साहित्य परिषद का कथा-कहानी के लिए अखिल भारतीय सम्मान भी उन्हें मिला।

विज्ञापन


प्रभु जोशी को मिल चुके हैं कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 
प्रभु जोशी इंदौर आकाशवाणी में प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव पद पर भी कार्यरत थे। कई रेडियो प्रोग्रामों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का श्रेय उन्हें जाता है। इसके लिए उन्हें कई अंततराष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुए। वर्तमान में लेखन और चित्रकारी में सक्रिय थे । हाल ही में उन्हें जर्मनी के बर्लिन में संपन्न अंतरराष्ट्रीय जनसंचार स्पर्धा में आफ्टर आल हाउ लांग रेडियो कार्यक्रम को जूरी का विशेष पुरस्कार दिया गया था। 'इम्पैक्ट ऑफ इलेक्ट्रानिक मीडिया ऑन ट्रायबल सोसायटी' विषय पर किए गए अध्ययन को 'आडियंस रिसर्च विंग' का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रभु जोशी को मिला चुका था। उनकी हिंदी और अंग्रेजी कहानियों का प्रकाशन अनेक समाचार पत्र-पत्रिकाओं में हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें