फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: नोटों को डबल करने का झांसा देकर लोगों से करते थे ठगी, अंतर्राज्यीय गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार

Tue, 25 Jan 2022 05:39 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नोटों को डबल करने का झांसा देकर धोखाधड़ी  करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी राजस्थान के झालावाड़ व मध्यप्रदेश के उज्जैन के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोटों को डबल करने का झांसा देकर धोखाधड़ी  करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी राजस्थान के झालावाड़ व मध्यप्रदेश के उज्जैन के रहने वाले हैं। आरोपियों केपास से चार हजार के असली नोट और तीन हजार के कूटरचित नोटों सहित घटना में प्रयुक्त सामग्री व वाहन जब्त किए हैं। 
विज्ञापन


कनाड़िया पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग लोगों को रुपये डबल करने के नाम पर बेवकूफ बना रहे हैं। वे लोग एक ही सीरीज के नोट का नंबर मिटाकर दो नोट एक ही नंबर के बनाकर ग्राहक से असली नोट लेकर उस पर बटर पेपर रखकर केमिकल लगाकर पेज में लपेटते हैं। फिर अपनी जेब में छिपाते हैं। दूसरा व्यक्ति पूर्व में अपने पास बनाकर रखे हुए एक ही  सीरिज के दो नोट रद्दी पेपर के रोल को खोलकर केमिकल के साफ करके दो नोट बनाना दिखाता है और बेवकूफ बनाकर लोगों से रुपये लेकर भाग जाते हैं। पुलिस वहां पहुंची और आरोपी सतीश कुमार बैरवा पिता हंसराज बैरवा (30) निवासी झालावाड़ राजस्थान,  सावेज खान पिता युसूफ खान (25) निवासी अशोक नगर थाना घोसला उज्जैन, तिलक गुप्ता पिता विनोद गुप्ता (26) निवासी अमृत नगर पंवासा मक्सी रोड उज्जैन,  साबिद खान पिता सागिर खान (33) निवासी झालावाड़ राजस्थान, अमन शर्मा पिता परमानन्द शर्मा (20) निवासी झालावाड़ राजस्थान, इन्द्रेश कुशवाह पिता गोकुल कुशवाह (27) निवासी अशोक नगर थाना घोसला उज्जैन,  शशि तिलकर पिता मांगीलाल तिलकर (45) निवासी देसाई नगर थाना माधव नगर उज्जैन, रुपम जहादे पिता मधुकर जहादे  (25) निवासी देसाई नगर थाना माधव नगर उज्जैन  को पकड़ा। आरोपियों के पास से पुलिस ने 4 हजार के असली नोट तथा 3 हजार के कूटरचित नोट जब्त किए। आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें