फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: नर्सिंग की छात्रा ने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह किया, रायसेन के पुलिसकर्मी दोस्त से होती थी बातें

Sat, 13 Nov 2021 02:22 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक नर्सिंग छात्रा ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह कर लिया। रायसेन में पुलिसकर्मी दोस्त से होती थी बातें। दो दिन पहले दोनों मिले भी थे। पुलिस कर रही है जांच। 
विज्ञापन
सारिका पिता छगनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में नर्सिंग की छात्रा ने आत्मदाह कर लिया। उसने खुद के शरीर पर मिट्टी का तेल डाला और आग लगा ली। द्रविड़ नगर मुर्गीपालन केंद्र परिसर में उसका शव मिला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गंधवानी निवासी 21 वर्षीय सारिका पिता छगनलाल ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पंचनामा बनाने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतका नर्सिंग की छात्रा थी और जीएनएम कोर्स कर रही थी। जीएनएम की ट्रेनिंग महू नाका क्षेत्र स्थित वर्मा यूनियन अस्पताल से कर रही थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद ही सही स्थिति का पता चल सकेगा। पुलिस छात्रा के साथ ट्रेनिंग दे रहे उन छात्राओं से भी पूछताछ कर वस्तुस्थिति का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

पुलिसकर्मी से होती थी बात
पुलिस ने जब मृतक सारिका के साथ रहने वाली छात्रा से पूछताछ की तो पता चला कि रायसेन में रहने वाले एक पुलिसकर्मी से उसकी दोस्ती थी। वह मोबाइल पर उससे बात करती थी। दो दिन पहले वह सारिका से मिलने इंदौर आया था। पुलिस अब इस लिंक को भी जोडक़र जांच कर रही है। पुलिस छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल की भी जांच करेगी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए  जिसमें चार लडके भागते नजर आए। संभवत: लडक़ी को जली हुई अवस्था में देखकर वे भाग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें